Advertisements

DRUG BUST | ढाबा के पास बस से उतरा युवक, ग्राहक की तलाश में था…Police ने 1.15 लाख की नशीली दवाओं के साथ पकड़ा,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

DRUGS BUST | 1.15 लाख की नशीली दवाएं बरामद | सूरजपुर पुलिस ने दबोचा सप्लायर

ढाबा के पास बस से उतरा, ग्राहक की तलाश में था… रेवटी पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

THE PRIME NEWS  | सूरजपुर जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी पर लगातार शिकंजा कस रही एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के नेतृत्व में सूरजपुर पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी सफलता हासिल की। रेवटी चौकी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 1 लाख 15 हजार रुपये कीमत की नशीली कफ सिरप और टेबलेट के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, 19 अप्रैल को रेवटी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम चांचीडांड में स्थित ढाबा के पास एक युवक बस से उतरकर संदिग्ध हालत में खड़ा है और उसके पास भारी मात्रा में नशीली दवाएं हैं, जिसे वह बेचने अथवा कहीं ले जाने की फिराक में है।

चौकी प्रभारी कृष्णा सिंह के नेतृत्व में टीम ने त्वरित घेराबंदी करते हुए प्रतीक वस्त्रकार (उम्र 20), निवासी कुंदरापारा, वार्ड क्र. 10, तिफरा, थाना सिरगिटी, जिला बिलासपुर को पकड़ा। तलाशी में 116 नग कफ सिरप और 90 नग टेबलेट बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब ₹1,15,000 है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तारी की कार्रवाई की।

एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने कहा,

>जिले में सूखा नशा और अवैध नशीली दवाओं के कारोबार पर पूरी सख्ती से नजर रखी जा रही है। जो भी व्यक्ति इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में लिप्त पाया जाएगा, उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम की तत्परता और सजगता से बड़ी मात्रा में नशीली दवाओं को बाजार में खपने से पहले ही जब्त किया गया, जो सराहनीय है।”

 

इस ऑपरेशन में भूमिका निभाने वाले अधिकारी:
चौकी प्रभारी कृष्णा सिंह, एएसआई ज्ञानचंद सिंह, प्रधान आरक्षक शिव राजवाड़े, आरक्षक निर्मल राजवाड़े, महेन्द्र कुमार, अशोक राजवाड़े, शिवभजन कुजूर, बिरन सिंह, तिरथ राजवाड़े, अनिरुद्ध पैंकरा व सैनिक श्याम प्रकाश पटेल

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!