Advertisements

नशे के कारोबार पर दुर्ग पुलिस का शिकंजा: पुलगांव थाना क्षेत्र से 480 नशीली टेबलेट के साथ ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

दुर्ग। नशा मुक्ति अभियान “ऑपरेशन विश्वास” के तहत दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलगांव थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बरामद की है। पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर को पकड़कर उसके कब्जे से कुल 480 नग अल्प्राजोलम टेबलेट जब्त की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

मुखबिर की सूचना पर दबिश

पुलगांव पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक ट्रक ड्राइवर नशीली टेबलेट की बिक्री कर रहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रसमड़ा भदौरिया पेट्रोल पंप के पास आरोपी कुलविंदर सिंह (थाना टांटीबंध, जिला रायपुर निवासी) को घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से अल्प्राजोलम टेबलेट (Leeford Health Care Ltd.) 360 नग एवं Alprazolam Tablet ELPJ 0.5 के 120 नग, कुल 480 नग जब्त किए गए। साथ ही उसके पास से मोबाइल और एक ट्रेलर वाहन भी जप्त किया गया।

आंध्रप्रदेश से लाया था नशीली टेबलेट

जांच में पता चला कि आरोपी ट्रक ड्राइवर है और रायपुर से सामान लेकर विभिन्न राज्यों में आता-जाता है। हाल ही में वह सामान लेकर आंध्रप्रदेश गया था, जहां से उसने प्रतिबंधित नशीली दवाएं खरीदीं और वापस लौटकर उन्हें अवैध रूप से बेचने की तैयारी में था। इसी दौरान पुलिस ने उसे धर दबोचा।

पुलिस की सतर्कता से बची बड़ी खेप

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी नशे की इन दवाओं को अन्य लोगों तक पहुंचाने की फिराक में था। अगर समय रहते कार्रवाई न होती, तो बड़ी मात्रा में नशीली टेबलेट बाजार में पहुंच जाती।

पुलिस टीम की भूमिका

इस कार्रवाई में निरीक्षक प्रकाश कांत, सउनि चंद्रशेखर सोनी, सउनि राज कुमार देशमुख, प्रधान आरक्षक मानसिंह गायकवाड़, आरक्षक सुरज पांडे, हेमेंद्र कुर्रे, डोमन साहू, हरिश्चंद सिन्हा और संजय की अहम भूमिका रही।

दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने कहा कि “ऑपरेशन विश्वास” के तहत नशे के कारोबारियों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा और किसी भी हालत में नशे का अवैध व्यापार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

The Prime News
Author: The Prime News

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!