Advertisements

ED कार्रवाईः CM भूपेश ने साधा BJP पर निशाना।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

रायपुर: महाधिवेशन से पहले कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं के घर ED ने छापा मारा था। ईडी की कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर निशाना साधा है।

 

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा है कि, खीझ और राजनीतिक दुर्भावना में भाजपा हदें पार कर रही है। मेरे साथियों के घर ईडी के छापे से रुमहाधिवेशन नहीं रोक पाए तो शनिवार को अधिवेशन का प्रबंधन संभाल रहे कारोबारी के घर पहुंच गए। उन संदिग्ध लोगों ने अपने को ईडी का अधिकारी बताया लेकिन न अपना परिचय पत्र दिखाया न कोई वारंट।

 

 

 

सीएम भूपेश ने आगे कहा कि, धमकियां दीं। भाजपा के आरोपों के जवाब मांगे। और फिर आने की बात कहकर चले गए। लाख कोशिशें कीं लेकिन कांग्रेस का महाधिवेशन किसी भी तरह नहीं रोक पाए। तानाशाही का चेहरा बेनक़ाब हो गया है। लेकिन हम न डरे हैं न डरेंगे। लड़ो और जीतो।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!