Advertisements

राजकीय सम्मान के साथ शहीद संजय लकड़ा ओ दी गई अंतिम विदाई,पूरा गांव हुआ अंतिम यात्रा में शामिल,विधायक, कलेक्टर और एसपी ने शहीद जवानको विनम्र श्रद्धांजलि की अर्पित।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

जशपुर: विधायक विनय भगत, कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल और पुलिस अधीक्षक डी.रविशंकर ने जशपुर विकासखण्ड के बाम्हपुरा गांव में पहुंच कर सीएएफ शहीद जवान स्व. संजय लकड़ा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दुःख के इस घड़ी में परिवार को सहन शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

 

जिसके बाद उनका पार्थिव शरीर जशपुर विकासखंड के ग्राम बामहनपूरा पहुंचा जहां सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी इस दौरान राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया,

स्व. शहीद जवान संजय लकड़ा नारायणपुर जिले में सीएएफ या छत्तीसगढ़ आर्म फोर्स की 16वीं बटालियन में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ थे। ओरछा के बटुम इलाके में सीएएफ और डीआरजी की संयुक्त नक्सल ऑपरेशन के दौरान सर्चिंग करते हुए संजय लकड़ा का पैर आईईडी पर आ जाने से मौके पर ही शहीद हो गए। शहीद स्व. संजय लकड़ा का पार्थिव देह आज उनके गृह ग्राम जशपुर के बाम्हनपुरा लाया गया।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!