अफसरों को मुर्गा बनाकर पीट रही है ED और IT की टीम।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हाल ही में एक ऐसा ट्वीट किया है जिससे वह सुर्ख़ियों में आ गए हैं। जी दरअसल उनके ट्वीट को लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि इसपर बवाल मच सकता है। जी दरअसल, उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और आयकर विभाग की कार्रवाई को अवैध और राजनीति से प्रेरित बताया है। केवल इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने एक ट्वीट भी किया है। इसमें उन्होंने अधिकारियों पर आरोप लगाया कि वे लोगों को मारने-पीटने के साथ उन्हें धमकाने का काम कर रहे हैं। जी दरअसल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने पर्सनल ट्विटर हैंडल से एक के बाद एक कई ट्वीट किये जो हिंदी में हैं।

आप देख सकते हैं उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से जांच एजेंसी पर करारा हमला किया। आपको बता दें कि बीते दिनों ईडी ने खनन ट्रांसपोर्टर से कथित वसूली से जुड़े मनी लॉंड्रिंग मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें आईएएस अधिकारी समीर विश्नोई भी शामिल हैं। वहीँ अब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा है, ‘केंद्रीय एजेंसियां देश में नागरिकों की ताकत हैं और यदि लोग इन ताकतों से डर रहे हैं तो निश्चित रूप से यह नकारात्मक ताकत देश को कमजोर करने का काम कर रही है।’ इसी के साथ आगे उन्होंने कहा कि, ‘जांच के दौरान ईडी और आयकर विभाग के अधिकारियों की अवैध कार्रवाई की बात सामने आ रही है जो चिंता की बात है। यह अस्वीकार्य है।’

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!