Advertisements

शिक्षा : कोरोनाकाल में शिक्षा जगत में बेहतर सेवा के लिए इन शिक्षकों का किया गया सम्मानित,स्कूलों में ताले लटकने के बाद, शिक्षकों ने युुवा पीढ़ी में शिक्षा की ललक जगाएं रखने के लिए किया था ये काम….

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

मनोरा,द प्राइम न्यूज नेटवर्क, वाहिद खान की रिपोर्ट। कोरोनाकाल की कठिन परिस्थितियों में शिक्षा की ज्योत जलाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मनोरा ब्लाक के 16 शिक्षकों का गुरूवार को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Big Breaking jashpur : झारखंड के इस नटवरलाल के जाल में फंसे सौ से अधिक लोगो ने गवाए चार करोड़ से अधिक की राशि,इस तरह देते थे घटना को अंजाम की अच्छे फंस जाते थे मेट्रिक पास ठग के जाल में

इस अवसर पर राजीव गांधी शिक्षा मिशन के परियोजना समन्वयक नरेन्द्र सिन्हा विशेष रूप से उपस्थित थे। उन्होनें बताया कि बीते दो साल के कोरोना संकट के दौरान शिक्षकों ने लाकडाउन में भी शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित नहीं होने दी। स्कूलों में ताले लटकने के बाद,शिक्षकों ने युुवा पीढ़ी में शिक्षा की ललक जगाएं रखने के लिए आनलाइन और मोहल्ला क्लास का संचालन कर,शिक्षा की ज्योत को जलाए रखा।

Crime : 19 वर्षीय युवती से अश्लील हरकत कर छेड़छाड़ करने वाले 52 वर्षीय व्यवसाई को सिटी कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार, दुकान पर सामान लेने गई युवती को अकेला पाकर कर रहा था छेड़छाड़…..

 

कोरोनाकाल काल वह भीषण संकट का दौर था जब लोगों को अपनी और अपने स्वजनों के सुरक्षा की चिंता सता रही थी। ऐसे समय में इन शिक्षकों ने जिस समर्पण भाव से देश और समाज की सेवा की है,वह अनुकरणीय है। उनके इस सेवा भाव को शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित कर,सम्मानित किया गया है।

Good News : कीव से निकल कर रोमानिया के सुरक्षित शिविर में पहुंच प्रगति मिश्रा, पुलिस अधीक्षक ने प्रगति से की वीडियो कॉल पर बात, परिजनों ने ली राहत की सांस, पढ़िए पूरी खबर

 

सम्मानित होने वाले शिक्षकों में आलोक पांडेय,आरती ओहदार,गायत्री देवता,कल्पना पैंकरा,मुकेश पटेल,विमला कुर्रे,नेहा कुजूर,सरोज पटेल,शशि किरण कश्यप,शिव कुमार साहू,लव कुमार गुप्ता,संतोष डनसेना और नदीम टोप्पो शामिल हैं।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!