Advertisements

बिजली की आपूर्ति पुनः हुई बहाल, ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद,मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर ग्राम हस्तिनापुर में बदला गया ट्रांसफार्मर,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

जशपुर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर ग्राम हस्तिनापुर में ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से बाधित विद्युत सप्लाई पुनः प्रारंभ हो गई है। इससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। विद्युत आपूर्ति पुनः बहाल होने पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का प्रति आभार व्यक्त किया।
विकासखंड कुनकुरी के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत दाराखरिका के सरपंच सहित अन्य ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन देकर बताया कि सहायक ग्राम हस्तिनापुर में ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से बिजली की आपूर्ति ठप हो गई है, जिससे ग्रामीणों को काफी पेरशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने इसे जल्द सुधारने की मांग की। कैंप कार्यालय की पहल पर विद्युत विभाग के द्वारा वहां ट्रांसफार्मर बदल दिया गया है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के द्वारा बगिया में खोले गए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में जनसमस्या का निवारण तत्परता से किया जा रहा है। विद्युत आपूर्ति से संबंधित समस्या आने पर इसके तत्काल निराकरण की कार्यवाही शुरू कर दी जाती है।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!