संवेदनशील पुलिसिंग और अनुशासन पर ज़ोरडी,आईजी–एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने रक्षित केंद्र जशपुर का किया वार्षिक निरीक्षण, परेड की सलामी ली, दरबार में सुनी पुलिसकर्मियों की समस्याएं

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

जशपुर डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने आज को रक्षित केंद्र जशपुर का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण की शुरुआत रक्षित केंद्र में आयोजित परेड से हुई, जहां डीआईजी–एसएसपी ने परेड की सलामी ली और उसके पश्चात परेड का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान परेड में शामिल अधिकारियों एवं कर्मचारियों के टर्नआउट का बारीकी से अवलोकन किया गया। उत्कृष्ट टर्नआउट प्रदर्शित करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मौके पर ही पुरस्कृत भी किया गया। निरीक्षण परेड में जशपुर पुलिस के कुल 134 अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।

परेड निरीक्षण के पश्चात डीआईजी–एसएसपी ने रक्षित केंद्र की वाहन शाखा का निरीक्षण किया। उन्होंने शासकीय वाहनों की वर्तमान स्थिति, उनके रखरखाव एवं लॉग बुक सहित संबंधित दस्तावेजों का अवलोकन किया और वाहन चालकों को शासकीय वाहनों को सदैव सही एवं सुचारू अवस्था में रखने के निर्देश दिए।

 

इसके बाद रक्षित केंद्र जशपुर के सभा कक्ष में दरबार का आयोजन किया गया, जहां डीआईजी–एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से सीधे रूबरू हुए। अपने उद्बोधन में उन्होंने पुलिसकर्मियों से जनता के प्रति संवेदनशील रहते हुए कर्तव्य पालन करने और पुलिसिंग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का आह्वान किया। उन्होंने थानों, चौकियों, रक्षित केंद्रों, कार्यालयों और परिसरों में उत्कृष्ट साफ-सफाई बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

 

डीआईजी–एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, शारीरिक रूप से फिट रहने, नशे से दूर रहने तथा वर्तमान समय की आवश्यकता के अनुरूप कंप्यूटर ज्ञान और चार पहिया वाहनों की ड्राइविंग जानकारी रखने की बात कही। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पुलिस कर्मचारियों को कंप्यूटर एवं ड्राइविंग का प्रशिक्षण देने के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

 

दरबार के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा रखी गई समस्याओं और मांगों को डीआईजी–एसएसपी ने गंभीरता से सुना और कई मामलों में त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

 

वार्षिक निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर राकेश कुमार पाटनवार, एसडीओपी जशपुर चंद्रशेखर परमा, डीएसपी अजाक भावेश कुमार समरथ, डीएसपी मुख्यालय आशा तिर्की, रक्षित निरीक्षक अमरजीत खूंटे सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

The Prime News
Author: The Prime News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!