Advertisements

गलत नियत से घर में घुसकर महिला से कर रहा था छेड़खानी, पीड़िता की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

जशपुर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क जिले की लोदाम पुलिस ने घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है, घटना के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पीड़िता के घर में गलत नियत से घुसने के बाद गंदी गाली गलौज कर रहा था।

मामला जिले के लोदाम चौकी क्षेत्र की है घटना के संबंध में लोदाम चौकी के प्रभारी टेकराम सारथी ने बताया कि चौकी-लोदाम क्षेत्र की प्रार्थिया ने लोदाम चौकी में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 16 जुलाई की शाम 06 बजे प्रार्थिया व उसकी जेठानी अपने घर में थे तभी अनुराग सिंह गलत नीयत से उनके घर में घुसकर छेड़खानी करते हुए पउन्हें अष्लील गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट किया,

चौकी प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की रिपोर्ट पर चौकी-लोदाम में आरोपी के अनुराग सिंह के विरूद्ध धारा 294, 506, 323,452,354(क) भा.द.वि. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया तथा विवेचना दौरान 17 जुलाई को आरोपी अनुराग सिंह पिता भागवत सिंह उम्र 38 वर्ष निवासी-लोदाम को अपराध सबूत पाये जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

प्रकरण में विवेचना कार्यवाही तथा आरोपी की गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी लोदाम सहायक उप निरीक्षक टेकराम सारथी एवं चौकी स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा है।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!