Advertisements

Exam Breaking : जशपुर जिले में 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए बनाये गये 241 परीक्षा केंद्र, परीक्षा में 10वीं में 11 हजार से अधिक एवं 12वीं में 9 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं लेंगे हिस्सा, केंद्राध्यक्ष सहित उड़नदस्ता दल भी गठित….

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क : जशपुर जिले में 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा को लेकर पूरी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है जिला प्रशासन द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि 2 मार्च से 10 और 12की परीक्षाएं शुरू हो रही है जिला प्रशासन ने परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण करने के लिए उड़नदस्ता दल भी गठित कर दिया ताकि परीक्षा केन्द्रों में निगरानी बनाकर रखी जा सके,

https://theprimenews24.com/breaking-collector-and-sp-reached-kailash-cave-on-mahashivratri-got-information-about-law-and-order-and-security-system-a-three-day-fair-is-organized-in-kailash-cave-on-the-occasion-of-mahashivratr/

 

जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार कक्षा 10 वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विघार्थियों की संख्या 11764 है और 12 बोर्ड परीक्षा में शामिल विघार्थियों की संख्या 9449 शामिल हैं जिले में कुल 241 परीक्षा केंद्र बनाया गया है | इनमें 157 शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल और हाई स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाए गया है| इसी प्रकार 84 प्राइवेट स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है| इनमें से कुल 91 परीक्षा केंद्र को मैन केंद्र बनाया गया है | जिसमें 64 शासकीय स्कूल के और 22 प्राइवेट स्कूल शामिल हैं

https://theprimenews24.com/breaking-jashpur-in-the-case-of-prostitution-the-police-arrested-the-absconding-accused-kidnapping-the-minor-and-the-mother-and-son-used-to-do-prostitution-trade-together-in-the-case-the-mother/

इन मुख्य केन्द्रों से परीक्षा सामग्री प्राप्त की जाएगी और उत्तरपुस्तिका जमा भी किया जाएगा इस वर्ष माध्यमिक शिक्षा मंडल के निर्देश अनुसार उसी स्कूल के प्राचार्य को केन्द्र अध्यक्ष बनाया गया है और प्राइवेट स्कूलों के लिए शासकीय स्कूलों के प्राचार्य या लेक्चरर को केन्द्र अध्यक्ष बनाया गया है|

https://theprimenews24.com/breaking-news-traumatic-road-accident-speeding-scooty-fell-into-the-ditch-two-people-died-on-the-spot/

 

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!