Advertisements

अवैध देसी शराब कारोबारियों पर आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध महुआ शराब जप्त, 3 क्विंटल से अधिक महुआ लहान किया नष्ट, मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क : – जशपुर जिले में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब बनाने बेचने एवं उसका परिवहन करने वालों के ऊपर ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है साथ ही अवैध शराब जप्त कर महुआ लहान भी नष्ट किया जा रहा है।

एक आरोपी गिरफ्तार

इस संबंध में जानकारी देते हुए आबकारी विभाग के उप निरीक्षक मनोज राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि कलेक्टर महादेव का और एवं आबकारी अधिकारी रमेश सिन्हा के मार्गदर्शन में जिले में आबकारी एक्ट के तहत लगातार कार्यवाही की जा रही है, जिसके अंतर्गत 19जुलाई को पत्थलगांव के ग्राम लंजिया पारा के मुले राम कुर्रे के घर से अवैध कच्ची महुआ शराब कुल 12 बल्क लीटर जप्त कर धारा 34 (1) (क)34(2) 59 ( क) के तहत प्रकरण बना कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल की कार्यवाही की जा रही है।

जशपुर के शहरी क्षेत्र में भी कार्यवाही


उन्होंने बताया कि इससे पूर्व 18 जुलाई को जशपुर शहर के गढ़ा टोली ,सरना टोली, डीपा टोली डोड़काचौरा में सघन छापेमारी कर 04 लीटर महुआ शराब एवं 50किग्रा महुआ लाहन जप्त कर कुल 03 प्रकरण आबकारी अधिनियम के तहत कायम किया गया तथा 380 किग्रा महुआ लाहन नष्ट किया गया।

इनकी रही आम भूमिका

उक्त कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक कु शीला रानी एक्का,मनोज राठौर, संतोष नारंग तेज राम केजरी आब मु आरक्षक , मंत्रिराम भगत,जनमेंजय दुबे, अमर साय,यदुवंश कुशवाहा,आब आरक्षक,का सक्रिय योगदान रहा।।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!