Advertisements

शादी का झांसा देकर महीनों तक किया शोषण… रांची से फरार आरोपी नागेंद्र उरांव को जशपुर पुलिस ने दबोचा, न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल”

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

जशपुर शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने वाला महीनों से फरार आरोपी आखिरकार जशपुर पुलिस की पकड़ में आ ही गया। थाना सन्ना में दर्ज गंभीर प्रकरण में आरोपी नागेंद्र उरांव को पुलिस ने रांची (झारखंड) से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामला एक 35 वर्षीय महिला के साथ लंबे समय तक किए गए शारीरिक शोषण, झूठे विवाह वादे और जबरन गर्भपात कराने से जुड़ा है।

दिनांक 17 अक्टूबर 2025 को सन्ना थाना क्षेत्र की एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह जशपुर जिले के एक बालक आश्रम में स्वीपर के रूप में कार्यरत है। वर्ष 2023 में उसकी बड़ी बहन द्वारा उसे “सेप शॉप” नामक एक प्राइवेट कंपनी में जोड़ने की बात कही गई। इसी सिलसिले में आरोपी नागेंद्र उरांव—जो कंपनी में डायमंड रैंक पर कार्यरत था—से उसकी फोन पर बातचीत शुरू हुई।

प्रार्थिया की बहन ने प्रोडक्ट बेचने में मदद के लिए नागेंद्र से संपर्क कराया, जिसके बाद आरोपी महिला के घर आने-जाने लगा। इसी दौरान सितंबर 2023 में नागेंद्र उरांव महिला के घर रुका और रात में उसके कमरे में पहुंचकर प्रेम व विवाह का भरोसा दिलाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह समय-समय पर यही झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण करता रहा।

पीड़िता के मुताबिक, इस दौरान वह दो बार गर्भवती हुई, लेकिन आरोपी नागेंद्र ने धोखे में रखकर उसका गर्भपात करा दिया। इसी दौरान महिला को पता चला कि नागेंद्र उरांव पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। जब महिला ने विवाह के लिए दबाव बनाया तो आरोपी उससे पल्ला झाड़कर झारखंड स्थित अपने गांव भाग गया।

महिला की शिकायत पर थाना सन्ना में आरोपी के खिलाफ धारा 376 भादवि तथा बीएनएस की धारा 69 के तहत गंभीर अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामला महिला सुरक्षा से जुड़ा होने के चलते पुलिस ने इसे अत्यंत संवेदनशील मानते हुए आरोपी की तलाश तेज कर दी।

आरोपी घटना के बाद से फरार था। लगातार लोकेशन ट्रैकिंग, तकनीकी निगरानी और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस को पता चला कि नागेंद्र उरांव रांची में छिपा हुआ है। जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने विशेष पुलिस टीम गठित कर तत्काल रांची रवाना किया।

पुलिस टीम ने रांची में आरोपी के घर की घेराबंदी की और उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। पर्याप्त सबूत मिलने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि पुलिस महिला-संबंधी अपराधों को लेकर अत्यंत संवेदनशील है। शादी का झांसा देकर शोषण करने वाले आरोपी को रांची से पकड़कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। ऐसे अपराधों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।”

The Prime News
Author: The Prime News

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!