Advertisements

कृषि मड़ई एग्री कार्निवाल में शामिल हुए जिले के किसान।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

कांकेर: एक्सटेंशन रिफॉर्म्स आत्मा योजनान्तर्गत एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण सह प्रशिक्षण के तहत् ग्राम देवगांव, रायपुर, कोचवाही, बादल एवं नरहरपुर के 10 प्रगतिशील कृषक तथा कृषक अभिरुचि समूह के सदस्यों को इंदिरा गांधी कृषि महाविद्यालय रायपुर द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कृषि मडई एग्री कार्नीवाल में उपस्थित हुए।
एग्री कार्निवाल में अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर कृषि प्रदर्शनी, नवीन कृषि प्रौद्योगिकी, जैविक खेती, पशुपालन, मछली पालन, उन्नतशील कृषि यंत्र, प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन, नवाचार स्टार्टअप और उघमिता अन्य विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी गई एवं किसान भाइयों द्वारा कृषि प्रदर्शनी का भ्रमण कर नवाचार उन्नत तकनीक सीखने को मिला। इस अवसर पर ब्लॉक तकनीकी प्रबंधक नरहरपुर रोशन निषाद, प्रगतिशील कृषक महेश मंडावी, मनोज सलाम, कार्तिक यादव, सुशीला ध्रुव, हेमलता कश्यप, सरस्वती सलाम उपस्थित थे।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!