भिलाई | 27 दिसंबर 2025
पुरानी भिलाई थाना पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सिन्थेटिक (चिट्टा/हिरोईन) के साथ पांच आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में दो विधि से संघर्षरत बालकों को भी अभिरक्षा में लिया गया है। आरोपी हुंडई वरना कार में बैठकर न केवल चिट्टा का सेवन कर रहे थे, बल्कि उसकी सप्लाई की तैयारी में भी थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 दिसंबर 2025 को थाना पुरानी भिलाई पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सिरसा भाठा मेहंदी बाड़ी के बाजू स्थित खाली मैदान में एक सफेद रंग की हुंडई वरना कार (क्रमांक CG 05 LW 6628) खड़ी है, जिसका पिछला कांच टूटा हुआ है और उसमें बैठे कुछ संदिग्ध व्यक्ति सिन्थेटिक हिरोईन (चिट्टा) का नशा कर रहे हैं।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुरानी भिलाई थाना पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर कार में बैठे लोगों को पकड़ा। कार के अंदर धुआं भरा हुआ था। जांच के दौरान आरोपी एल्युमिनियम फॉइल में चिट्टा रखकर लाईटर की मदद से नशा करते हुए पाए गए।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान
रवेल सिंह उर्फ जॉनी, निवासी कैलाश नगर, जामुल
दिशान्त, निवासी गनियारी (कार चालक)
रोहित गुप्ता, निवासी संगम चौक, खुर्सीपार
ओमकार सिंह उर्फ गोली सिंह, निवासी सुभाष मार्केट, खुर्सीपार
02 विधि से संघर्षरत अपचारी बालक
जप्ती का विवरण
पुलिस ने मौके से कुल 10.7 मिलीग्राम सिन्थेटिक चिट्टा, हुंडई वरना कार, 6 मोबाइल फोन, एल्युमिनियम फॉइल, लाईटर तथा बिक्री रकम 27,500 रुपये जप्त की है। जप्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत करीब 9,87,800 रुपये बताई जा रही है।
व्यक्तिगत तलाशी में—
रवेल सिंह से 6.50 मिलीग्राम चिट्टा व बिक्री रकम 27,500 रुपये
दिशान्त से 2.10 मिलीग्राम चिट्टा व हुंडई वरना कार
रोहित गुप्ता से 0.58 मिलीग्राम चिट्टा
ओमकार सिंह उर्फ गोली से 0.51 मिलीग्राम चिट्टा
एक अपचारी बालक से 0.53 मिलीग्राम चिट्टा
दूसरे अपचारी बालक से 0.48 मिलीग्राम चिट्टा
बरामद किया गया।
कानूनी कार्रवाई
सभी आरोपियों के खिलाफ थाना पुरानी भिलाई में अपराध क्रमांक 517/2025 के तहत धारा 21(क), 21(ख), 27(क) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई है।
पुलिस द्वारा चिट्टा की आपूर्ति के स्रोत को लेकर ग




