Advertisements

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने दिया बड़ा बयान, कहा- भरोसा नहीं है।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

रायपुर: प्रदेश में आने वाले तीन-चार महिनों में विधानसभा चुनाव है और उसको लेकर दोनों ही पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी हुई है। छत्तीसगढ़ प्रदेश के पहले उप मुख्यमंत्री बने टी.एस. सिंहदेव और पिछले दो माह पूर्व भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस का हाथ थमे नंदकुमार राय को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिए जाने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने तंस कसा है।

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस पार्टी में आपसी खींचतान जारी जिसको लेकर केन्द्र का शीर्ष नेतृत्व राज्य के कांग्रेस नेताओं पर से भरोसा उठ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार को लगातार हार का डर सता रहा है, वहीं सरगुजा से लेकर सुकमा तक कांग्रेस की स्थिति बहुत ही खराब है जिसकी वजह से इस बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना मुश्किल है।

सिंह ने कल हुई दिल्ली में बड़ी बैठक को लेकर भी तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस के नेताओं से जनता और शीर्ष नेतृत्व नाराज हो गया है। कांग्रेस बार-बार पूछती है कि प्रदेश में भाजपा का मुख्यमंत्री चेहरा कौन होगा यह तो चुनाव के समय ही पता चलेगा लेकिन कांग्रेस इस बार प्रदेश में सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगी। श्री सिंह ने कहा देश में एक ही पद है जिसके अध्यक्ष रहे नंदकुमार साय को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है उनका अदने से पद से संतुष्टि हो रही है तो उनको मुबारक हो बधाई हो।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!