Advertisements

नंद कुमार साय बने राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष: डॉ. रमन बोले।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से नंद कुमार साय को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। नंदकुमार साय को छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

 

इसके साथ ही साय को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नंदकुमार साय को नए दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी है।

 

डॉ. रमन ने कसा तंज

पत्रकारों से चर्चा करते हुए डॉ. रमन ने कहा कि भाजपा ने उन्हें राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग का अध्यक्ष बनाया था। 130 करोड़ की आबादी वाले इस देश में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष का एक ही पद है। डॉ. रमन ने कहा कि जो आदमी केंद्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग का अध्यक्ष रहा हो, अब उनको किसी निगम मंडल के अध्यक्ष पद में संतुष्टि हो रही है तो मुझे लगता है उनको मुबारक हो बधाई हो ।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!