किशोरों की शिक्षा-सुरक्षा से लेकर साइबर सुरक्षा तक, 45 पंचायतों में जागरूकता पर जोर

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

जशपुर। जिला प्रशासन की पहल पर UNICEF एवं एग्रीकॉन फाउंडेशन के सहयोग से जिला स्तरीय किशोर सशक्तीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जशपुर, कुनकुरी और बगीचा विकासखंड की 45 ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सचिव शामिल हुए। कार्यक्रम में पंचायत स्तर पर किशोर-किशोरियों की शिक्षा, सुरक्षा और अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ाने के साथ उनके बेहतर भविष्य के लिए पंचायतों और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय पर चर्चा की गई।

 

कार्यक्रम में कलेक्टर रोहित व्यास, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक, साइबर सेल डीएसपी निलेश कुमार और महिला एवं बाल विकास विभाग के डीपीओ अनुकूल पांडे उपस्थित रहे। स्कूल शिक्षा एवं समग्र शिक्षा विभाग से श्रीमती दीपा गुप्ता, जन विकास शिक्षण संस्थान की प्रेसिडेंट ममता कुजूर तथा Alliance for Behaviour Change के सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

 

कार्यशाला में बाल विवाह की रोकथाम, मानव तस्करी से बचाव, साइबर सुरक्षा, स्कूल ड्रॉपआउट रोकने, बच्चों की शिक्षा और किशोर-किशोरियों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। इसके अलावा ‘आज क्या सीखा’ और ‘पढ़ाई का कोना’ जैसे प्रयासों के माध्यम से बच्चों की पढ़ाई और सीखने के माहौल को बेहतर बनाने पर भी जानकारी दी गई।

 

कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा गया कि किशोर-किशोरियों से जुड़ी समस्याओं की पहचान और उनके समाधान के लिए पंचायतों, सरकारी विभागों और सामाजिक संस्थाओं के बीच लगातार समन्वय जरूरी है। बाल विवाह, मानव तस्करी और स्कूल छोड़ने जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए पंचायत स्तर पर जागरूकता और सामूहिक प्रयास बढ़ाने पर जोर दिया गया।

 

कार्यक्रम के आयोजन एवं समन्वय में UNICEF-एग्रीकॉन की जिला समन्वयक शालिनी गुप्ता, जशपुर विकासखंड समन्वयक गुरुदेव प्रसाद, कुनकुरी विकासखंड समन्वयक पंकज यादव और बगीचा विकासखंड समन्वयक बिलासो प्रजापति की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

The Prime News
Author: The Prime News

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!