GOOD NEWS : जिले की पुलिस चला रही विशेष जागरूकता अभियान, सार्वजनिक स्थानों, साप्ताहिक बाजारों में उड़ान सामर्थ्य का, हौसले का अभियान के तहत,अभिव्यक्ति ऐप सहित,गुड-टच, बैड-टच, यातायात, साईबर एवं महिला संबंधी अपराधों को लेकर कर रही जागरूक,,,,,पढ़िए

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:


◾ जिला पुलिस मुंगेली द्वारा सार्वजनिक स्थानों, साप्ताहिक बाजारों में चलाया जा रहा है, उड़ान सामर्थ्य का, हौसले का अभियान के तहत जागरूकता अभियान।

◾ थाना/चौकी द्वारा भी अपने क्षेत्रांतर्गत उड़ान रथ, बैनर पोस्टर के माध्यम से किया जा रहा है जागरूक।

◾ अभिव्यक्ति एप के संबंध में जानकारी देकर एप डाउनलोड एवं रजिस्ट्रेशन हेतु किया जा रहा है प्रेरित।

◾ गुड-टच, बैड-टच, यातायात, साईबर एवं महिला संबंधी अपराधों की दी गई जानकारी एवं बच्चों की सुरक्षा हेतु हेल्पलाईन नंबर 1800-123-6010, साईबर हेल्पलाईन नंबर 1930 का किया जा रहा है प्रचार-प्रसार।

जिला पुलिस मुंगेली द्वारा बाल सुरक्षा एवं विकास तथा अभिव्यक्ति के विभिन्न आयामों को शामिल कर उड़ान, ‘‘सामर्थ्य का हौसले का’’ अभियान की शुरूआत की गई है। उड़ान अभियान के अंतर्गत अभिव्यक्ति एप, हमर-बेटी. हमर-मान, टोल फ्री नम्बर, गुड-टच. बैड-टच बालक-बालिका अपराध संबंधी जानकारी एवं कानूनी अधिकार सोशल अवेयरनेस, यातायात जागरूकता, थानों का भ्रमण, पुलिस की कार्यप्रणाली की जानकारी, आत्मरक्षा के गुर, गुम बालक-बालिका की दस्तयाबी, ग्रामों में चलित थाना आदि के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में थाना चिल्फी द्वारा ग्राम चिल्फी एवं रामहेपुर के साप्ताहिक बाजारों में, थाना सरगांव द्वारा सल्फा के साप्ताहिक बाजार, थाना पथरिया द्वारा ग्राम लौदा, सिलदहा, रोहराकला, चंदली के साप्ताहिक बाजार में, थाना जरहागांव द्वारा जरहागांव में, चौकी खुड़िया द्वारा खुड़िया के साप्ताहिक बाजार में जाकर उड़ान अभियान के तहत अभिव्यक्ति एप की जानकारी देकर एप डाउनलोड एवं रजिस्ट्रेशन कराया गया, साथ ही गुड-टच, बैड-टच, महिला संबंधी अपराधों, साईबर एवं यातायात की जानकारी देकर बच्चों की सुरक्षा के लिये हेल्पलाईन नंबर 1800-123-6010 तथा साईबर हैल्पलाईन नंबर 1930 का प्रचार-प्रसार किया गया।

Breaking news : तीन लाख की सुपारी लेकर निर्मम हत्या, 8 आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को मिली सफलता, आरोपियों ने गड़ा धन निकालने का झांसा देकर दिया था घटना को अंजाम, मुंगेली पुलिस की विशेष टीम किस तरह पहुंची हत्यारों तक पढ़िए पूरी खबर,,,,The Prime News

CG CRIME : ठगों पर पुलिस की कार्यवाही, करोडों की ठंडी करने वाले चिटफंड कंपनी के दो डायरेक्टरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 9 डायरेक्टरों को मुंगेली पुलिस कर चुकी पूर्व में गिरफ्तार,,

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!