Good news the prime : जशपुर ज़िले में सामाजिक संगठन के रूप में कार्य कर रही वी द युवा ” ग्रुप के युवा जिले में कई ऐसे काम कर रहे है जिसेसे लोगों की सराहना उन्हें मिल रही है, बीते दो दिन पूर्व भी घर से भटके हुए बुजुर्ग की सहायता इसी ग्रुप के मेंबरो ने की है,

दरअसल बुर्जुग को जिन्हें बेघर कर दिया गया था। वह अन्यत्र यहाँ वहाँ भटक रहे थे । जिन्हें जख्मी हालत में एक दुकान के सामने जमीन पर लेटे हुए देखा गया, वी द युवा के युवाओं ने इनको जख्मी हालत में देख कर अपने वी द युवा के लीड मेंबर हरमीत पाहवा को सारी बात बताई, युवाओ ने यातायात पुलिस के जवानों को कॉल करके बुलाया और बुजुर्ग को जिला अस्पताल में भर्ती करवा कर इनका इलाज़ करया।

इलाज़ के उपरांत टीम मेंबर्स और यातायात पुलिस के जवान बुजुर्ग को व्हील चेयर का प्रबंध कर उनको सुरक्षित उनके बेटी के घर पहुचाया, उनके घर वाले बुजुर्ग को रखने को तैयार नही थे, लेकिन घर वालों को समझाइश दी तब्य जा कर घर पे रखने को तैयार किया ।। इस दौरान ग्रुप के साकेत गुप्ता , रोनित सोनी , हर्ष गुप्ता , गायत्री , सूर्या सोनी उपस्थित थे।





