स्वास्थ्य : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मनोरा विकासखंड 18 अप्रैल को स्वास्थ्य मेला का होगा आयोजन,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

मनोरा द प्राइम न्यूज़ वाहिद खान : जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत् 18 से 22 अप्रैल 2022 तक जिले के समस्त विकासखंडों में स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जाएगा,

https://theprimenews24.com/crime-breaking-police-arrested-the-accused-who-raped-a-17-year-old-minor-by-blackmailing-him-with-an-obscene-photo-the-accused-had-also-sent-the-obscene-photo-to-friends/

18 अप्रैल को विकासखंड मनोरा जनपद मुख्यालय में सुबह 10 बजे से स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया है, जहाँ अनुभवी डाक्टरों के द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण के साथ विभिन्न रोगों का ईलाज भी किया जाएगा। यहाँ ग्रामीणों के लिए आयुष्मान कार्ड भी बनाए जाने की सुविधा प्रदान की जाएगी।

https://theprimenews24.com/breaking-jashpur-senior-congress-leader-raised-questions-on-the-functioning-of-mla-asked-why-did-he-mislead-the-public-in-the-name-of-chief-minister-sensationally-accused-of-spending-government/

 

बीएमओ ने जानकारी देते हुए बताया कि मेला में डिजिटल स्वास्थ्य आईडी निर्माण, एनसीडी, स्क्रीनिंग, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मौखिक, कैंसर, आयुष्मान कार्ड, जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिक्षा, बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं टेली कंसल्टेशन और रेफरल, आयुष से संबंधित सेवा, योग, ध्यान जैसे स्वास्थ्य गतिविधियां व अन्य स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी। कलेक्टर ने सभी को स्वास्थ्य मेला का लाभ उठाने का आग्रह किया है।

https://theprimenews24.com/breaking-jashpur-writing-a-letter-to-home-minister-amit-shah-demanding-to-keep-crpf-in-place-the-former-minister-said-that-if-crpf-is-removed-jashpur-will-again-become-an-open-ground-for-naxalites/

आप को बता दें गाँव में वीएलई सेंटर में ग्रामीणों को आयुष्मान कार्ड बनवाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है,नवजात शिशु के आयुष्मान कार्ड के लिए बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र के साथ माता पिता का राशन कार्ड लाना होगा, आधार कार्ड व् राशन कार्ड की छायाप्रति जमा करना अनिवार्य होगा जिसके बाद आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया होगी। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ रोशन बरियार एवं विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक धर्मेन्द्र सिंह ने अपील करते हुए कहा है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर ग्रामीणों को स्वास्थ्य मेले का लाभ उठाना चाहिए।

The prime news
Author: The prime news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!