Advertisements

सरला एकादशी पर ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा में दिव्य द्वीप प्रज्वलन का हुआ आयोजन, श्रद्धा और आस्था का उमड़ा जनसैलाब…

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

जशपुर दोकड़ा।सोमवार की शाम सरला एकादशी पर्व के पावन अवसर पर ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा में परंपरागत द्वीप प्रज्वलन का भव्य आयोजन किया गया। रथ यात्रा काल से अनवरत चली आ रही इस धार्मिक परंपरा के अंतर्गत सायंकाल मंदिर परिसर में श्रद्धा और आस्था के साथ दीप प्रज्वलित किए गए।इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। मंदिर परिसर हरि नाम संकीर्तन, भजन-कीर्तन और आरती की मधुर ध्वनि से भक्तिमय हो उठा। भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं देवी सुभद्रा की विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।श्रद्धालुओं ने सरला एकादशी के पुण्य अवसर पर दीप प्रज्वलन कर सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना की। आयोजन ने धार्मिक परंपरा, सांस्कृतिक विरासत और जनआस्था को सशक्त रूप से प्रदर्शित किया।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!