Advertisements

जशपुर पुलिस द्वारा ”हमर-बेटी, हमर मान“ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया,बेटियों की सुरक्षा के लिए एक विशेष पेट्रोलिंग वाहन हमर बेटी हमार मान अभियान के तहत रवाना किया गया,बच्चों की सुरक्षा के लिये टोलफ्री नंबर-1800-123-6010 प्रारंभ,,,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

जशपुर द प्राइम न्यूज़ : 
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बालिकाओं/युवतियों के सर्वांगीण विकास एवं सुरक्षा की दृष्टिकोण से *”हमर-बेटी, हमर मान”* कार्यक्रम की शुरूआत की गई है। उक्त कार्यक्रम के तहत् आज 30 सितम्बर को जिला मुख्यालय जशपुर स्थित स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विधायक जशपुर श्री विनय भगत, कलेक्टर जशपुर रितेश कुमार अग्रवाल , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डी.रविशंकर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित हुये एवं वहां मौजूद बालिकाओं का उत्साहवर्धन करते हुये उन्हें विभिन्न विषयों के संबंध में जानकारी देकर उनका मार्गदर्शन किया गया।

Combing patrol : अपराध पर नकेल कसने पुलिस कप्तान दलबल के साथ फिर निकले कांबिंग गस्त पर, मुंगेली के घनी आबादी वाले क्षेत्रों में की गई रात्रि पेट्रोलिंग, 300 से अधिक वाहनों की जाँच,हुई कार्यवाही,,,,,

कार्यक्रम के तहत् पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से बच्चों की सुरक्षा हेतु टोलफ्री नम्बर 1800-123-6010 लांच किया गया है, जिसके माध्यम से कोई भी पीड़ित बालिका स्वयं अथवा बालिका की ओर से किसी भी व्यक्ति के द्वारा उसके साथ हो रहे शोषण, अत्याचार, दुर्व्यवहार, परेशानी या अपराध की शिकायत दर्ज कराई जा सकती है, साथ ही बच्चों/उसके माता-पिता के लिये मनोचिकित्सक से परामर्श की सुविधा का भी प्रावधान है।

शहर में शहीद ए आजम की प्रतिमा स्थापित करने आगे आएं युवा,जशपुर कलेक्टर को सौपा ज्ञापन,,

बेटियों की सुरक्षा के लिए एक विशेष पेट्रोलिंग वाहन *हमर बेटी हमर मान* अभियान के तहत रवाना किया गया। महिला पुलिस टीम द्वारा स्कूल कॉलेज एवं अन्य संवेदनशील जगह में घूम घूम कर पेट्रोलिंग का कार्य करेंगे।

Child safety : मुंगेली पुलिस द्वारा ‘‘हमर-बेटी, हमर-मान’’ कार्यकम का किया गया शुभारंभ, बच्चों की सुरक्षा के लिये टोल फ्री नम्बर किया गया जारी, जानिए क्या है पुलिस का हमर-बेटी, हमर-मान कार्यक्रम,,,,,

 

इसी प्रकार महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिये ‘‘अभिव्यक्ति एप्प’’ पूर्व से तैयार किया गया है, जिसके माध्यम से संकट में फंसी महिलाओं/बालिकाओं को तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के लिये इमजेंसी नम्बर की सुविधा है, साथ ही बिना थाना गए, कहीं से भी अपनी शिकायत दर्ज कराने एवं शिकायतों के निराकरण की स्थिति को भी ऑनलाईन देखने की भी सुविधा दी गई है।

जिला पुलिस बल जशपुर द्वारा ‘‘हमर-बेटी, हमर-मान’’ कार्यक्रम का शुभारंभ कर जिले के थाना/चौकी द्वारा स्कूलों में जाकर बच्चों की सुरक्षा के लिये टोल फ्री नम्बर 1800-123-6010 महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिये बनाये गये अभिव्यक्ति एप्प का प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

Police : पुलिस कप्तान डी रविशंकर ने 13 पदोन्नति प्राप्त 13 आरक्षकों को फित्ती लगाकर प्रधान आरक्षक के पद पर किया पदोन्नत,बेसिक पुलिसिंग के दिए टिप्स,,,,

 

इसी क्रम में 30 सितम्बर को जशपुर, पत्थलगांव कुनकुरी बगीचा सभी अनुभाग में हमर -बेटी हमर मान कार्यक्रम एक साथ रखा गया था, जिसमें पत्थलगांव के इंदिरा गांधी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुनकुरी के लोयोला कालेज में, चौकी करडेगा के हायर सेकेंडरी स्कूल, थाना दुलदुला के सेंट मेरी बालिका स्कूल एवं हाईस्कूल दुलदुला, थाना बगीचा क्षेत्र के कालेज एवं यात्री प्रतिक्षालय/सार्वजानिक स्थल, थाना सन्ना के हायर सेकेंडरी स्कूल, थाना आस्ता के हायर सेकेंडरी स्कूल हर्राडीपा, चौकी पण्डरापाठ के सार्वजानिक स्थल एवं जिले के दुर्गा पण्डालो, गरबा स्थलों में जाकर सामंजस्य बनाकर कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों की सुरक्षा के लिये टोल फ्री नम्बर 1800-123-6010 एवं अभिव्यक्ति एप का प्रचार-प्रसार किया गया है। इस दौरान बेटियों के लिये कानून में दिये गये अधिकारों की जानकारी देते हुए गुड-टच बैड टच की जानकारी दी जा रही है, जिसके माध्यम से कोई भी पीड़ित बालिका स्वयं अथवा बालिका की ओर से किसी व्यक्ति के द्वारा अपने साथ हो रहे शोषण, अत्याचार, दुर्व्यवहार, परेशानी या अपराध की शिकायत दर्ज कराने संबंधी जानकारी दी जा रही है, साथ ही महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा के लिये छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा निर्मित अभिव्यक्ति ऐप के द्वारा संकट की स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता मिलने, बिना थाना गये शिकायत दर्ज कराने एवं उसके निराकरण की स्थिति पता करने के संबंध में जानकारी देते हुये जागरूक किया जा रहा है।

कलेक्टर ने कुनकुरी- लवाकेरा राष्ट्रीय राजमार्ग में चल रहे निर्माण कार्य का किया का आकस्मिक निरीक्षण,निर्माण कार्य मे प्रगति लाने एवं गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के दिए निर्देश

 

अपील – जिला पुलिस जशपुर अपील करती है कि बच्चों की सुरक्षा के लिये टोल फ्री नम्बर 1800-123-6010 एवं अभिव्यक्ति एप्प को अधिक से अधिक प्रचारित करें एवं बच्चे/महिलायें/बालिकाऐं अपनी की सुरक्षा/शिकायतों हेतु उपयोग करें।

 

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!