दहेज के लिए प्रताड़ित कर,पत्नी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोपित पति गिरफ्तार

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर नगर, द प्राइम न्यूज नेटवर्क। विवाहिता के आत्महत्या के मामले में पुलिस ने मृतिका के पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कुनकुरी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक चंद्रावती सिंह 23 वर्ष 6 और 7 अगस्त के दौरान आत्महत्या कर ली थी। मृतिका का विवाह देव मोहन राम से 25 अप्रैल 2020 में हुई थी। मृतिका के परिजनों ने पुलिस को दिए गए बयान में आरोप लगाया है कि देवमोहन,दहेज की मांग करते हुए मृतिका को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया करता था। वहीं, आरोपी ने अपने बयान में मृतिका को शंकालु प्रवृत्ति का बताया है। मामले में कुनकुरी पुलिस ने एसडीओपी की जांच के बाद बाल सम्प्रेषण गृह के भृत्य देवमोहन के खिलाफ धारा 304 बी के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

The prime news
Author: The prime news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!