Advertisements

ढाबों में परोसी जा रही थी अवैध शराब — पाटन पुलिस की कार्रवाई में 7 होटल संचालक गिरफ्तार

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

दुर्ग। संवाददाता। जिले में अवैध गतिविधियों और आपराधिक तत्वों पर नकेल कसने पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पाटन थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि पाटन क्षेत्र के कुछ होटल और ढाबों में ग्राहकों को अवैध रूप से शराब परोसी जा रही है। इस सूचना पर थाना प्रभारी पाटन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी और सात होटल-ढाबा संचालकों को रंगे हाथों पकड़ा।

पुलिस के अनुसार, सोमवार 14 अक्टूबर 2025 को यह अभियान चलाया गया। जांच में पाया गया कि इन होटल-ढाबा संचालकों द्वारा बिना अनुमति अपने प्रतिष्ठानों में लोगों को शराब का सेवन कराया जा रहा था। सभी संचालकों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर कार्यवाही की गई है।

पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध शराब के सेवन और बिक्री पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। ऐसे प्रतिष्ठानों पर निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

पकड़े गए होटल/ढाबा संचालक —
1️⃣ दिनेश मण्डेश (34 वर्ष), वार्ड-09 पाटन
2️⃣ रोहित कुमार पेण्डरिया, महामाया पारा पाटन
3️⃣ देवेन्द्र यादव (21 वर्ष), इंदिरा नगर पाटन
4️⃣ ईश्वरी पटेल (42 वर्ष), महावीर चौक पाटन
5️⃣ करन पटेल (26 वर्ष), महावीर चौक पाटन
6️⃣ मोहन साहू (36 वर्ष), महादेव घाट अमलेश्वर
7️⃣ शेख जाहिद (42 वर्ष), इंदिरा नगर पाटन

थाना पाटन पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की अवैध गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, और अभियान जिलेभर में निरंतर जारी रहेगा।

The Prime News
Author: The Prime News

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!