Advertisements

बिरनपुर में शांति समिति की दूसरी बैठक में दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे को लगाया गले।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

बेमेतरा: जिला के साजा विकासखंड अंतर्गत ग्राम बिरनपुर में आज शांति समिति की दूसरी बैठक हुई। इस दौरान कलेक्टर पीएस. एल्मा और पुलिस अधीक्षक आई कल्याण एलिसेला ने सगंठन प्रतिनिधियों, समाज प्रमुखों और बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणजनों को आगामी त्योहारों को आपसी भाईचारा व सद्भावना के साथ मानने की अपील की। कलेक्टर ने कहा कि आप सभी लोगों को आपसी भाईचारे के साथ मिल जुलकर रहना है। गांव में आर्थिक गतिविधियां फिर से शुरू करना है और गांव की स्थिति पहले जैसे सामान्य हों सके इसके लिए कार्य करना है। उन्होंने कहा कि इस कार्य में ग्रामवासियों का सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा की पिछली घटनाओं को भूलते हुए सभी मतभेदों को आपस में बैठकर सुलझाना है।

 

 

 

 

 

 

कलेक्टर ने शांति समिति की बैठक में आगे भी सामाजिक सद्भावना-आपसी भाईचारे के साथ शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। उन्होंने समाज प्रमुखों से कहा ष्बिरनपुर की घटना में शांति भंग करने में जो भी व्यक्ति शामिल हैं, उन सभी के विरूद्ध कानूनी कार्रवाही की जा रही है। उन्होंने ग्रामीणजनों को शासन प्रशासन द्वारा हर संभव मदद का आश्वासन दिया। बैठक में डीआईजी पारुल माथुर अपर कलेक्टर डा. अनिल वाजपेयी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व विश्वास राव मस्के, डिप्टी कलेक्टर पिंकी मनहर सहित समाज प्रमुख एवं ग्रामीणजन मौजूद थे।

 

बैठक में ग्राम प्रमुखों द्वारा लिए गए निर्णय

1.बिरनपुर गांव के अंदर की बेरिकटिंग को हटाने का निर्णय लिया गया ताकि गांव के भीतर लोग अपने दैनिक क्रियाकलापों को सुचारु रूप से संचालित कर सकें।

 

2. गांव के प्रवेश स्थल पर बेरीकेटिंग रहेगी जिस पर पुलिस तैनात रहेगी, बाहरी लोगों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

 

3. मंदिर में पूजा पाठ पूर्व की भांति होंगी और मस्जिद में नमाज अदा कर सकेंगे।

 

4. गांव में पुलिस पेट्रोलिंग होती रहेगी।

 

5. ग्रामवासियों द्वारा निर्णय लिया गया कि सभी लोग आपस में प्रेम भाव से मिलजुलकर रहेंगे।

 

दोनों पक्षों ने एक दूसरे को लगाया गले

शांति समिति की बैठक में समाज प्रमुखों नें कहा की हम सभी लोग लंबे समय से एक साथ रह रहे हैं। पर्व त्यौहार भी साथ में मनाते रहे हैं, हम मतभेदों को साथ में बैठकर सुलझाएंगे और यह प्रयास करेंगे कि भविष्य में ऐसी परिस्थिति उत्पन्न ना हो। समाज के प्रमुखों और ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा अब सभी भाईचारे के साथ रहेंगे। बैठक में एक अद्भुत नजारा भी देखने को मिला जब दो पक्षों के लोगो में पिछली बातो को भूलते हुए आपसी भाईचारे के साथ एक दूसरे के साथ गले मिले। जिला प्रशासन के अपील के बाद दोनों पक्षों के लोग भाव विभोर हो गए और अपने पुराने समय को याद करते हुए उनके गले रुंध गए। उनके आँखों में आंसू आ गए और दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे को गले लगा लिया। सभी ने एक स्वर में कहा कि पुरानी बातों को भूलकर नई शुरुआत करेंगे। बिरनपुर में पहली बैठक में मिलजुलकर निर्णय लिया गया था कि सभी मिलजुलकर शांति से रहेंगे।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!