आप के 1500 नेताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार: गोपाल राय बोले- कहां ले जायेंगे पता नहीं।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि दिल्ली पुलिस ने 32 विधायकों समेत 1500 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इन सभी को बसों में बैठाकर घुमाया जा रहा है। इन्हें कहां ले जाएंगे इसकी जानकारी नहीं दी गई है। ये सभी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सीबीआई द्वारा समन करने के लिए खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।

 

दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल को समन कर राजधानीवासियों का अपमान किया जा रहा है। खासकर यह उन लोगों की भी तौहीन है, जिन्होंने सीएम केजरीवाल जी को अपना समर्थन दिया और आज उनके समर्थन और पीएम मोदी जी के खिलाफ जगह-जगह सड़क पर प्रदर्शन किया।

 

 

खबर है कि रविवार को पंजाब सीएम के भगवंत मान के साथ वहां के विधायक और मंत्री भी सीएम अरविंद केजरीवाल को समर्थन देने आ रहे थे। दिल्ली पुलिस ने पंजाब से आ रहे 20 विधायकों को दिल्ली बॉर्डर पर गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा राजेश ऋषि, सोमनाथ भारती, पवन शर्मा, गिरीश सोनी, अमानतुल्लाह खान, करतार सिंह इत्यादि मिलाकर 32 विधायकों को गिरफ्तार किया है।

 

गाजीपुर से 150 लोग गिरफ्तार

 

इसके अलावा, दिल्ली पुलिस ने राजघाट पर प्रदर्शन कर रहे 12 लोगों को गिरफ्तार किया। मुकरबा चौक, पीरागढ़ी चौक से भी लोगों को गिरफ्तार किया है। आनंद विहार से 100, द्वारका मोड़ से 50, आईआईटी गेट से 17, अजमेरी गेट से 22, ओखला से 22, रहरौली से 70 और 150 लोगों को गाजीपुर से भी गिरफ्तार किया गया है। कुल मिलाकर 1500 लोगों को अलग-अलग जगह से गिरफ्तार किया गया है। आप के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने आरोप लगाया कि यह सब बीजेपी के इशारे पर सियासी बदले की भावना से किया जा रहा है। इसके बावजूद आप कार्यकर्ताओं का संघर्ष जारी रहेगा ।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!