Advertisements

Jashpur Breaking :होटल की आड़ में चल रहे शराब के अवैध कारोबार का हुआ भंडाफोड़,पुलिस ने जब्त किया इतना अवैध शराब

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर नगर,द प्राइम न्यूज नेटवर्क। होटल की आड़ में चल रहे शराब के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना पत्थलगांव थाना क्षेत्र के पालीडीह की है।

गिरफ्तार होटल संचालक

जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि पालीडीह चौक पत्थलगांव स्थित होटल संचालक खिरोधर यादव अपने होटल में अवैध रूप से अंग्रेजी एवं देशी शराब भारी मात्रा में बिक्री हेतु रखा है, इस सूचना पर तत्काल थाना पत्थलगांव से हमराह स्टॉफ एवं गवाहों के उक्त होटल में तलाषी ली गई, तलाशी दौरान 35 नग किंगफिशर बीयर की बोतल., 02 बॉटल गोल्डन गोवा व्हीस्की 03 बॉटल देशी मदिरा प्लेन, एक पौवा कैप्टन क्लब अंग्रेजी शराब . जब्त किया गया। मामले में आरोपी खिरोधर यादव उर्फ बुतरू के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। कार्रवाई में निरीक्षक संतलाल आयाम,एएस आई एनपी साहू, आरक्षक वेंकटरमन पाटले, तुलसी रात्रे, परमजीत सिंह, सीमा पैंकरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!