Advertisements

Jashpur Breaking News : कलेक्टर ने कुपोषण से मृत पहाड़ी कोरवा किशोरी के परिवार के जख्मों पर लगाया सहायता का मरहम,अन्य बीमार परिजनों का अम्बिकापुर में होगा इलाज

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुरनगर, द प्राइम न्यूज नेटवर्क। कलेक्टर महादेव कावरे ने आज बगीचा विकास खंड के नगर पंचायत वार्ड क्रमांक 10 पहुंचकर विशेष पिछडी जनजाति के पहाड़ी कोरवा परिवारों से मुलाकात करके समस्याओं की जानकारी ली कलेक्टर ने सोनू कोरवा उम्र 58 वर्ष को रेड क्रॉस सोसाइटी जशपुर के माध्यम से 20 हजार की सहायता राशि का चेक सौपा और परिवार के प्रति सांत्वना प्रकट की ।उन्होंने उनकी बस्ती में सभी परिवारों से तत्काल विद्युत कनेक्शन आवेदन भरवाकर बी पी एल श्रेणी में निशुल्क विद्युत कनेक्शन की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

सोनु कोरवा को सहायता राशि का चेक देते कलेक्टर महादेव कावरे

,साथ ही विशेष पिछडी जनजाति परिवार के लोग  सुकु सुदन और अन्य परिवारों से राशन, बच्चों की शिक्षा के साथ सवास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली ।सोनू कोरवा की लगभग 18 वर्ष की बेटी पद्मा का गत दिवस बगीचा के सामुदायिक स्वास्थ्य केद्र में निधन हो गया था | सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा में सीएमएचओ डॉ पी सुधार ने परिवार के अन्य सदस्यों की तत्काल जांच की,और कोई अनुवांशिक न्यूरोलॉजिकल बीमारी होने की आशंका पर कलेक्टर ने उन्हें अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज भेजने के निर्देश दिए,ताकि उनका समुचित इलाज विशेषज्ञों के माध्यम से किया जा सके । इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ केएस मंडावी, मुख्य चिकित्सा सवास्थ्य अधिकारी डॉ पी सुधार ,एसडीएम सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी ,जनपद सीईओ बगीचा विनोद सिह और अन्य अधिकारी उपस्थित थे | कलेक्टर ने सोनू कोरवा से परिवार के सबंध में जानकारी ली श्री सोनू ने बताया कि उनका बेटा का कहरु राम बगीचा के बालक छात्रवास में भृत्य का शासकीय नौकरी लग गया है और हर माह वेतन भी मिलता है |उचित मूल्य दुकान से 50 किलो चावल भी मिलता है और उनका 10 एकड़ जमीन जिसमें वे खेती करते हैं।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!