Advertisements

जशपुर : पुलिस कप्तान ने ली जिले के पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक, लंबित विभागीय जॉंच, प्रारंभिक जॉंच, शिकायत जॉंच एवं एससी एसटी एक्ट, राहत राशि प्रकरण, गुम इंसान, ठगी एवं लंबित अपराधों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क : जिले के पुलिस कप्तान विजय अग्रवाल ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जिले के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली , बैठक में जिले के लंबित विभागीय लंबित विभागीय जॉंच, प्रारंभिक जॉंच, शिकायत जॉंच, एससी/एसटी एक्ट, राहत राशि प्रकरण, गुम इंसान, ठगी एवं लंबित अपराधों की समीक्षा कर प्रकरणों की त्वरित निराकरण के निर्देश दिये गये। इसके साथ ही राजपत्रित अधिकारियों को अपने अनुविभाग के थाना चौकी का निरीक्षण आकस्मिक निरीक्षण करने एवं थाना चौकी के समस्त लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण हेतु सार्थक प्रयास करने हेतु निर्देशित किया गया। थाना चौकी के गुम इंसान दस्तयाबी हेतु राजपत्रित अधिकारी रूची लेकर अपने निर्देशन में टीम बनाकर दस्तयाबी की कार्यवाही हेतु कहा गया। आई.टी.एक्ट के सभी लंबित मामलों की विवेचना राजपत्रित अधिकारी को करने हेतु निर्देशित किया गया। एस.डी.ओ.पी. को डायजेस्ट लेखन अपने हस्तलिपि में लेख करने के निर्देश दिए गये। उक्त समीक्षा बैठक में एसडीओपी जशपुर राजेन्द्र सिंह परिहार, एसडीओपी कुनकुरी मनीष कुंवर, प्रभारी एसडीओपी बगीचा सिरिल एक्का, प्रभारी एसडीओपी पत्थलगांव मो.अब्दुल अलिम खान, उप पुलिस अधीक्षक (अ.जा.क.) हरिचरण सिंह उपस्थित थे।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights