Advertisements

जशपुर पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में :

सुशासन तिहार-2025 को लेकर एसएसपी ने दिये कड़े निर्देश, अपराधों के शत-प्रतिशत निराकरण का लक्ष्य

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

Advertisements

जशपुर : पुलिस कार्यालय जशपुर स्थित सभागार में आज एसएसपी शशि मोहन सिंह ने अपराध समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए। बैठक में समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना/चौकी प्रभारी तथा शाखा प्रमुख उपस्थित रहे।

सुशासन तिहार-2025 के अंतर्गत पुलिस विभाग को प्राप्त आवेदनों के त्वरित निराकरण पर बल देते हुए एसएसपी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित आवेदनों का दो सप्ताह के भीतर निराकरण हर हाल में सुनिश्चित करें। इस कार्य के पर्यवेक्षण हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी को जिला नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

 

ClickSafe अभियान गाँव-गाँव तक

 

जिले में साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए “ClickSafe” कार्यक्रम के तहत थाना क्षेत्रों के गाँवों में जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। एसएसपी ने साइबर योद्धाओं के सहयोग से जनचौपाल आयोजित कर जनता को जागरूक करने पर जोर दिया।

 

सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम कसने की तैयारी

 

बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए “सड़क सुरक्षा मितान” कार्यक्रम को सक्रिय करने के निर्देश दिए गए। तीन सवारी, तेज रफ्तार, स्टंट एवं नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त चालानी कार्रवाई करने के साथ-साथ लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया अनिवार्य रूप से अपनाने के आदेश भी जारी किए गए। दुर्घटना पीड़ितों को शीघ्र अस्पताल पहुँचाने वालों को सम्मानित करने की भी घोषणा की गई।

 

अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त रुख

 

एसएसपी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। लगातार आपराधिक गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों की निगरानी कर उनके खिलाफ गुण्डा फाइल खोली जाएगी। गौ-तस्करी और मादक पदार्थों की तस्करी के सप्लाई चैन को ध्वस्त करने के लिए “ऑपरेशन शंखनाद” और “ऑपरेशन आघात” को तेज करने के निर्देश दिए गए। मुखबिर तंत्र को और अधिक सक्रिय करने पर भी बल दिया गया।

 

लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण पर जोर

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना स्तर पर लंबित अपराध, मर्ग, चालान, समंस/वारंट तथा वरिष्ठ कार्यालयों से प्राप्त शिकायतों के शीघ्र निष्पादन का सख्त निर्देश दिया। आर्थिक अपराधों में संलिप्त फरार आरोपियों के विरुद्ध लुकआउट सर्कुलर जारी करने की कार्यवाही भी करने को कहा गया।

 

विवेचना की गुणवत्ता सुधारने पर बल

 

एसएसपी ने विवेचकों को दोषसिद्धि दर बढ़ाने हेतु उच्च स्तरीय विवेचना करने तथा प्रतिदिन राजपत्रित अधिकारियों द्वारा उनकी निगरानी करने के निर्देश दिए। प्राथमिकता के आधार पर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की शिकायतों का त्वरित निपटारा करने की बात कही गई।

 

पुलिसिंग में जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर

 

प्रत्येक थाना प्रभारी को सप्ताह में कम से कम एक थाना का निरीक्षण करने तथा बीट व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए गए। रात्रि गश्त को प्रभावी बनाने, ब्लैक स्पॉट चिन्हांकन कर सुधार कार्य करने, पैदल मार्च और विजिबल पुलिसिंग को बढ़ावा देने के भी निर्देश दिये गये।

 

बैठक में इन अधिकारियों की उपस्थिति रही

 

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी, एसडीओपी जशपुर चंद्रशेखर परमा, एसडीओपी कुनकुरी विनोद कुमार मंडावी, एसडीओपी पत्थलगांव डॉ. धुर्वेस कुमार जायसवाल, एसडीओपी बगीचा दिलीप कोसले, रक्षित निरीक्षक अमरजीत खूंटे तथा समस्त थाना/चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!