Advertisements

जशपुर पुलिस अधीक्षक ने ली क्राईम मीटिंग, SDOP सहित थाना प्रभारियों को लंबित अपराध, शिकायत, मर्ग के के प्रकरणों को निराकरण करने के दिये रनिर्देश, साथ ही चिटफंड कम्पनियो के प्रकरण को अविलंब वैधानिक कार्यवाही करने के भी दिए निर्देश,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क : जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने अपराधों के नियंत्रण लंबित प्रकरणों को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल क्राईम मीटिंग का नेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए, बैठक में में जिले के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारी एवं थाना, चौकी प्रभारी शामिल हुये।

Breaking News :आदिवासी गुरिल्ला आर्मी का मास्टर माइंड पूर्व नक्सली निर्मल मिंज गिरफ्तार, लेव्ही वसूली के लिए खड़े हो रहे आदिवासी गुरिल्ला आर्मी संगठन का पुलिस ने पूरी तरह से किया सफाया….

 

क्राइम मीटिंग में पुलिस अधीक्षक ने लंबित मर्ग की थाना चौकीवार समीक्षा कर थाना प्रभारी एवं संबंधित एस.डी.ओ.पी. को शीघ्र निराकरण हेतु निर्देशित किया,
इसके साथ ही धारा 173(8) के लंबित मामले में अधिक से अधिक निराकरण करने हेतु निर्देशदिये, अनुसूचित जाति जनजाति के प्रकरणों में लंबित राहत प्रकरणों की समीक्षा कर अविलंब निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। लंबित शिकायत लंबित विभागीय जॉंच प्रारंभिक जॉंच में लगातार कार्यवाही कर समयसीमा के भीतर जॉंच कार्यवाही पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। लंबित वारंट की तामीली अधिक से अधिक करने हेतु निर्देशित किया गया। चिटफंड प्रकरण के संबंध में आवेदन प्राप्त होने पर अविलंब अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

Breaking Jashpur : सामूहिक दुष्कर्म मामले में नया मोड़ पीड़िता के बयान के मुताबिक 2018 में भी हुआ था दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ किया मामला दर्ज, दो आरोपी हुए गिरफ्तार, वही 17 फरवरी की घटना में एक आपचारी बालक हिरासत में पढ़िए…..

 

इसे साथ ही पुलिस विभाग में संचालित थाना चौकी में होने वाले निर्माण कार्यों, साफ-सफाई की गुणवत्ता की लगातार समीक्षा कर समयसीमा में पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही विभिन्न दुर्घटनाजन्य क्षेत्र में थाना प्रभारी अपने एस.डी.ओ.पी. के साथ मिलकर विजिट करें एवं दुर्घटना में कमी लाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने हेतु कहा

Video : सामूहिक दुष्कर्म मामले में बीजेपी नेताओं ने की पीड़िता से मुलाकात, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के साथ 50 लाख के मुआवजे की मांग, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी…..

 

जिले के थाना चौकी क्षेत्र में गष्त, पेट्रोलिंग के लिये फिक्स पाईंट निर्धारित कर कर्मचारियों को वायरलेस सेट एवं गष्त रजिस्टर देकर जवाबदारी तय कर कार्य लें। साईबर फ्रॉड से संबंधित मामलों में साईबर सेल को आवश्यक जानकारी समय पर उपलब्ध करावें। महिला संबंधी अपराधों को प्राथमिकता देकर त्वरित वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। थाना चौकी क्षेत्र के सक्रिय गुण्डा/बदमाश पर लगाम रखने हेतु भी कड़ाई से निर्देश दिये गये।

जिले में क्षेत्र में अवैध गांजा, शराब एवं मादक पदार्थ पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया साथ ही कफ सिरफ एवं प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के मामले में ड्रग इंस्पेक्टर से समन्वय स्थापित कर आवष्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। थाना में कर्मचारियों का रोटेशन अनुसार ड्यूटी लगाने हेतु कहा गया, जिससे कर्मचारियों में सामंजस्य बना रहे। थाना प्रभारियों को पुराने कोर्ट मोहर्रिर को अन्यत्र ड्यूटी लगाने हेतु निर्देषित किया गया जिससे कोर्ट का कार्य निष्पक्ष रूप से संपादित हो। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पाण्डेय, एसडीओपी जशपुर राजेन्द्र सिंह परिहार, एसडीओपी पत्थलगांव मयंक तिवारी, एसडीओपी बगीचा मो.अब्दुल अलीम खान, एसडीओपी कुनकुरी मनीष कुंवर, रक्षित निरीक्षक विमलेष देवांगन, समस्त थाना/चौकी प्रभारी, कार्यालयीन शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!