Advertisements

न्यायधानी बिलासपुर भाजपा ने रायपुर कार्यालय में हुई तोड़फोड़ के विरोध में मुख्यमंत्री बघेल का फूका पुतला।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

बिलासपुर: कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा कार्यालय रायपुर में किये गये तोड़फोड एवं भाजपा नेताओं के पोस्टर पर कालिख फेकने व भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ की गई मारपीट के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा बिलासपुर के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पुराना बस स्टैण्ड बिलासपुर में पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की।

 

इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा रायपुर भाजपा कार्यालय में किये गये तोड़फोड एवं भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ किये गये मारपीट घोर निंदनीय है। श्री अग्रवाल ने कहा कि अदालत का फैसला यह दर्शाता है कि राहुल गाँधी ने देश के ओबीसी समाज के बारे में जो अनर्गल और आपत्तिजनक बातें 2019 के चुनाव में की थी, उसकी हम सब ने तब भी निंदा की थी, आज भी निंदा कर रहे हैं क्योंकि उनकी बातें काफी अपमानजनक थी। देश का क़ानून और देश का संविधान सबसे ऊपर है और उसकी नजर में देश के सभी नागरिक समान हैं। अदालत का निर्णय यह भी सिद्ध करता है कि चाहे कोई कितना भी बड़ा क्यों न हो, यदि उसने अपराध किया है तो उसे सजा जरूर मिलेगी।

 

भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा कार्यालय रायपुर किये गये तोड़फोड़ एवं भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ किये मारपीट पर अपना विरोध प्रगट करते हुए कहा कि अदालत द्वारा सजा सुनाने के बावजूद जिस तरह से राहुल गाँधी और कांग्रेस पार्टी के नेता व कार्यकर्ता उन अपमानजनक बातों को सही ठहरा रहे हैं, वह बताने के लिए काफी है कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं की मंशा क्या है। क्या देश की जनता के खिलाफ देश के एक बड़े नेता का ऐसा निंदनीय बोलना उन्हें शोभा देता है? क्या यह देश के संविधान का अपमान नहीं है? क्या यह आत्मसम्मान के साथ जीने वाले सभी लोगों का अपमान नहीं है? क्या राहुल गाँधी देश से और देश के संविधान से इतने बड़े हो गए हैं कि हमें गाली देने का उन्हें अधिकार मिल गया है?

 

युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी ने कहा कि जिस प्रकार कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट किया गया है यह उनके गुंडा होने का परिचय देता है, भाजपा कार्यालय जिसे हम अपना मंदिर मानते है कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा वहॉ तोड़फोड़ किया गया जो घोर निंदनीय है। कांग्रेस किस लोकतंत्र के हिसाब से हिंसा कर रही है भाजपा कार्यालयों पर हमले कर रही है, ये दुर्भाग्यजनक बात है कि हमले कांग्रेस के लोग कर रहे है और एफआईआर भाजपा के कार्यकर्ताओं पर हो रही है सही मायने में यही लोकतंत्र की हत्या है।

 

युवा मोर्चा के जिला प्रभारी दीपक सिंह ने कहा कि राहुल गाँधी और कांग्रेस के नेता यदि मानते हैं कि वे अपने ही देश के नागरिक को अपशब्द कह सकते हैं तो देश की जनता को भी देश के संविधान ने आपके खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाने का अधिकार दिया है। यदि राहुल गाँधी और देश की जनता को लगता है कि वे देश के संविधान और देश के क़ानून से ऊपर हैं तो ये उनकी भूल है।

 

पुतला दहन में प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी, युवा मोर्चा जिला प्रभारी दीपक सिंह, गौरी गुप्ता, अनमोल झा, रितेश अग्रवाल, ओमकार पटेल, धनंजय गोस्वामी, पुष्पेन्द्र दास महंत, सन्नी केसरी, आशीष साहू, शैलेन्द्र यादव, अमित तिवारी, दीपक शर्मा, रौशन सिंह, इंशु गुप्ता, रोहित मिश्रा, नवीन उभरानी, आदित्य तिवारी, केतन सिंह, नितिन पटेल, अभिषेक चौबे, सिद्धार्थ शुक्ला, गोल्डी विश्वकर्मा, सागर वर्मा, संदीप केसरी, देवेश खत्री, यश देवांगन, संदीप यादव, संदीप तिवारी, पिंकी नागवानी, हरिकेश गुप्ता, विशाल मिश्रा, आशीष तिवारी, मोनू रजक, वैभव गुप्ता, विश्वजीत ताम्रकार, भास्कर पटेल, ऋषभ चतुर्वेदी, राज कैवर्त, टिकेश्वर कौशिक, तुषार चंद्राकर, अरविंद साहू, राहुल सिंह, द्रोण साहू, सरजू यादव, आदर्श वेरिया, अंचल दुबे, अमित सिंग, साहिल, विष्णु कौशिक, सचिन सोनी, साहिल भाभा, करन पाण्डेय सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights