कलयुगी मामा ने कर दी भांजी के साथ ऐसी घिनोनी हरकत,बाड़ी में घुसने की मामूली बात से भड़का,पुलिस ने दिखाया जेल का रास्ता

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

फरसाबहार,द प्राइम न्यूज नेटवर्क। रोहित यादव की रिपोर्ट।  बाड़ी में लगे हुए बिही को तोड़ना,एक आरोपी को इतना नागवार गुजरा की गुस्से से बेकाबू हो कर सगी भांजी के साथ अश्लील हरकत करने लगा। मामला तुमला थाना क्षेत्र के एक गांव की है। जानकारी के मुताबिक 14 वर्षीय पीड़िता,अपने सहेलियों के साथ खेल खेल में गांव में ही रहने वाले अपने मामा के घर के बाड़ी में घुस गई और बिही (अमरूद) तोड़ने लगी। इस बीच,बच्चों का आवाज सुनकर आरोपी सुबरन चौहान 59 वर्ष,बाहर आया। सुखलाल को देख कर बाकी बच्चे तो भाग निकले,लेकिन पीड़िता सुबरन के सामने आ गई। पीड़िता के हाथों में टूटे हुए अमरूद देख कर सुबरन चौहान गुस्से से बेकाबू हो गया और अपनी सगी भांजी को गन्दी गन्दी गालियां देते हुए अपने गुप्तांग की ओर इशारा कर अश्लील हरकतें करने लगा। मामा की इस करतूत से बुरी तरह सहमी किशोरी भाग कर अपने घर पहुँची और परिजनों को मामले से अवगत कराया। पीड़िता की शिकायत पर तुमला पुलिस ने आरोपी सुबरन चौहान के खिलाफ धारा 354 और पास्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज करते हुए,गिरफ्तार कर लिया है।

The prime news
Author: The prime news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!