Advertisements

शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांधा, चिकित्सा शिविर में हुआ लोगों का उपचार।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

भिलाई: राज्य स्तरीय बौद्ध मेला समारोह अंबेडकर नगर उरला में आयोजित किया गया। जिसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ चिकित्सा शिविर भी लगाया गया। सुबह भंते संघ रत्न मानके तथा अन्य भंते गण को दुर्ग विश्रामगृह से अंबेडकर नगर दुर्ग खुली बग्घी में 20- 25 गाड़ियों के साथ ससम्मान लाया गया। भंते ने अंबेडकरनगर पहुंचकर धम्मध्वज का ध्वजारोहण किया, तत्पश्चात परित्राण पाठ कर आम जनता से चारिका करते हुए मुखातिब हुए।

 

भोजन उपरांत धम्मदेशना देते हुए उन्होंने कहा वर्तमान में संसार की जो स्थिति है उसको सही करने का मार्ग भगवान बुद्ध का धम्म है साथ ही अंबेडकर नगर वासियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज भी कुछ लोग धम्मकार्य में अपना तन मन धन देते हैं। भंते धम्म शिखर ने बताया कि बुरे लोग काले बादल के जैसे अच्छे लोगों के प्रकाश को रोकने का प्रयास करते हैं परंतु समाज के अच्छे लोग हवा की तरह ऐसे बादलों को हटाकर समाज में बौद्ध धम्म के प्रकाश को हर जगह फैलाने में मदद करते है।

 

धम्म उपदेश के बाद के बाद बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति हुई जिसमें प्रतिभागियों ने अपने हुनर दिखाएं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन तथा प्रमुख अतिथि छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जितेंद्र मडामे और डॉक्टर उदय धाबर्डे ने की।

 

अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए बौद्ध धर्म के अनुयायियों को राजनीति में भागीदारी देने की वकालत की और कहा कि पूरी दुनिया को शांति और अहिंसा का पाठ भगवान बुद्ध ने सिखाया पूरे देश समाज के लिए बाबासाहेब आंबेडकर के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। इसके पश्चात समाज के सम्मानीय व्यक्तियों तथा बच्चों का सम्मान किया गया और कार्यक्रम के अंत में कव्वाली का मुकाबला हुआ जो देर रात तक चलता रहा। जिसमें बाबासाहेब और भगवान बुद्ध के संदेशों को बताया गया था।

इस समारोह में समता सुरक्षा सेना छत्तीसगढ़ द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगाया था। जिसमें भंतेगण के साथ आम जनता का चेकअप तथा निशुल्क दवाएं दी गई। शिविर में सेवा देने वाले चिकित्सकों में डॉ अरविंद चौधरी, डॉक्टर वेदिता जोग तथा डॉ सौरभ शामिल थे। समता सुरक्षा सेना की पूरी टीम अनिल जोग की अगुवाई में व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग कर रही थी। कार्यक्रम में कमलेश चौरे, विजय बोरकर, अभिषेक बोरकर, योगेंश खांडेकर और वासनिक नरेंद्र शेन्डे का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन तनुजा वासनिक, बबलू चौरे और राजू चौरे ने किया।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!