झारखंड बार्डर पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: राजस्व टीम ने पिकअप से पकड़ी 60 बोरी अवैध धान, कलेक्टर के निर्देश पर कसा शिकंजा”

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास के स्पष्ट निर्देशों के बाद जिले में अवैध धान के आवागमन पर कड़ी निगरानी के लिए प्रशासन लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में सोमवार देर रात जिला प्रशासन की राजस्व टीम ने झारखंड सीमा से लगे चेकपोस्ट क्षेत्रों में औचक निरीक्षण कर धान तस्करी पर बड़ा प्रहार किया।

देर रात की इस कार्रवाई में तहसीलदार जयश्री राजनपथे, नायब तहसीलदार अरुण कुमार, फूड इंस्पेक्टर, राजस्व अमला तथा पटवारियों की संयुक्त टीम शामिल रही। अधिकारियों ने सीमा से लगे सभी प्रमुख बैरियरों का निरीक्षण किया और तैनात स्टाफ से सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी तंत्र और वाहन जांच प्रक्रिया की विस्तृत समीक्षा की।

इस दौरान जशपुर विकासखंड के ग्राम साईंटागर बैरियर के समीप एक पिकअप JH01FW 7832 को रोककर जांच की गई। वाहन की तलाशी में 60 बोरी अवैध धान बरामद हुआ। यह धान झारखंड की ओर ले जाए जाने की आशंका पर टीम ने तुरंत धान को जब्त किया और वाहन सहित पूरा माल लोदाम थाना को सुपुर्द कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने चेकपोस्ट पर तैनात कर्मियों को अवैध धान परिवहन पर और सख्ती से रोक लगाने, संदिग्ध वाहनों की गहन जांच करने तथा रात में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए।

जिला प्रशासन ने कहा है कि धान तस्करी पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

The Prime News
Author: The Prime News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!