Advertisements

स्व युद्धवीर सिंह जुदेव की जन्म जयंती पर श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब, हजारों लोगों ने अपने लाड़ले विधायक को श्रद्धा सुमन किये अर्पित,भाजपा का प्रदेश नेतृत्व रहा मौजूद……

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

डभरा द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क : चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे, पूर्व छग स्टेट ब्रेवरेज कार्पोरेशन के अध्यक्ष एवं संसदीय सचिव स्व युद्धवीर सिंह जुदेव के जन्म जयंती समारोह आयोजित हुआ इस दोरान श्रद्धांजलि देने पूरा जन शैलाब पंहुचा, लगभग पंद्रह हजार लोगों ने अपने लाड़ले विधायक को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। श्रद्धांजलि सभा का आयोजन चंद्रपुर विधानसभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी स्व युद्धवीर सिंह जुदेव की धर्मपत्नी श्रीमती संयोगिता सिंह जुदेव के द्वारा किया गया था, कार्यक्रम में भाजपा का पूरा प्रदेश नेतृत्व उपस्थित रहा।

आप को बता दें चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र से दो बार के विधायक रहे स्व युद्धवीर सिंह जुदेव की जन्म जयंती के अवसर पर नगर पंचायत डभरा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था जिसमें चंद्रपुर विधानसभा के लगभग पंद्रह हजार महिलाएं, पुरूष उपस्थित थे जहां अपने लाड़ले नेता युद्धवीर सिंह जुदेव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश भर से भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता गण पंहुचे थे।

श्रद्धांजलि सभा को सबसे पहले चंद्रपुर की पूर्व भाजपा प्रत्याशी व स्व युद्धवीर सिंह जुदेव की धर्मपत्नी श्रीमती संयोगिता सिंह जुदेव ने मार्मिक संबोधन किया, जिन्होंने स्व युद्धवीर सिंह जुदेव के राजनीतिक यात्रा वृत्तांत सुनाया और उन्होंने कहा कि चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र मेरा घर है और चन्द्रपुर क्षेत्र की बेटी बनकर मैं जिंदगी भर इसकी सेवा करती रहुंगी। श्रद्धांजलि सभा को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशीक, पूर्व मंत्री व रामपुर विधायक ननकी राम कंवर, पूर्व मंत्री व रायपुर विधायक बृजमोहन अग्रवाल, जांजगीर चांपा विधायक नारायण चंदेल, अकलतरा विधायक सौरभ सिंह,बेलतरा रजनीश सिंह, संगठन मंत्री पवन साय, पूर्व सांसद कमला पाटले,संभाग के संगठन प्रभारी कृष्णा राय, शौर्य प्रताप सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, पूर्व विधायक निर्मल सिन्हा जशपुर जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनी भगत ने भी सम्बोधित करते हुए कहा कि स्व युद्धवीर सिंह जुदेव जी का असामायिक निधन होना भाजपा के लिए भारी क्षति है और सभी स्व युद्धवीर सिंह जुदेव को श्रद्धांजलि देते हुए कद्दावर नेता बताते हुए उपस्थित जनसमुदाय को श्रीमती संयोगिता सिंह जुदेव को साथ देने के लिए कहा।

https://theprimenews24.com/breaking-news-red-sandalwood-spread-on-the-lines-of-pushpa-film-and-so-much-money-for-a-jerk-film-style-of-fraud-you-too-should-be-careful/

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य, कविता चंद्रकुमार पटेल, विद्या सिदार,गगन जयपुरिया,स्व श्री जूदेव के मित्रगण, सुशांत शुक्ला, हितेश यादव, जितेंद्र खांडे, भूपेंद्र साहू,अमर सुल्तानिया, सुबोध सिंह, विक्की सलूजा,लोकेश शुक्ला, रवि पाण्डेय, चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के पांचों मण्डल के अध्यक्ष, पीताम्बर पटेल, घासी अग्रवाल,रुद्र मेहर ,भूपेंद्र यादव,चंद्र कुमार चंद्रा,रवि गुप्ता पार्षद,दीपक साहू उपाध्यक्ष नगर पंचायत डभरा,राजकुमार बरेठ,किरण टंडन,सरिता पटेल भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरूष के साथ साथ प्रदेश भर से भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम में आए सभी लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी।

https://theprimenews24.com/religion-culture-the-townspeople-witnessed-the-marriage-of-lord-shiva-and-mother-parvati-kanojia-sonar-samaj-made-the-devotees-drink-sherbat/

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!