Advertisements

पुलिस परिवार के लिए मेगा मेडिकल केम्प का आयोजन, 1257 लोगों ने उठाया लाभ

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

➡️ पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम की प्रेरणा से हुआ आयोजन, 30 से अधिक विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी सेवाएं

दुर्ग/14 जून।
पुलिस विभाग के अधिकारी, सशस्त्र बल, सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी एवं उनके परिजनों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु शनिवार को भिलाई के अग्रसेन भवन, सेक्टर-6 में भव्य मेगा मेडिकल केम्प का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ पुलिस के पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम (भापुसे) थे।
सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में 1257 से अधिक पुलिसकर्मियों और उनके परिवारजनों ने निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, परामर्श, दवाई और चश्मे जैसी सुविधाओं का लाभ लिया।

स्वास्थ्य की अनदेखी को लेकर विशेष प्रयास

मुख्य अतिथि डीजीपी श्री गौतम ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिसकर्मियों की व्यस्त दिनचर्या के कारण वे अक्सर अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे समय के साथ जटिलताएं उत्पन्न होती हैं। उन्होंने बताया कि इसी चिंता को ध्यान में रखते हुए विभागीय स्तर पर नियमित मेडिकल जांच के लिए इस प्रकार के शिविरों की योजना बनाई गई है।

आईजी और एसएसपी ने भी कराई स्वास्थ्य जांच

इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल ने भी अपना मेडिकल परीक्षण करवाकर अन्य अधिकारियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
एसएसपी श्री अग्रवाल ने अपने स्वागत भाषण में बताया कि डीजीपी की परिकल्पना को साकार करने में आईएमए और भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ चिकित्सकों का सक्रिय सहयोग मिला, जिसके लिए संपूर्ण पुलिस परिवार उनका आभार व्यक्त करता है।

90 वर्षीय सेवानिवृत्त निरीक्षक से हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ 90 वर्षीय सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक श्री राम श्रृंगार उपाध्याय के प्रथम ओपीडी पंजीयन से हुआ। वे जुलाई 1955 में सेवा में आए थे और अगस्त 1993 में सेवानिवृत्त हुए।

30 विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी सेवाएं

भिलाई-दुर्ग के 30 विशेषज्ञ डॉक्टरों और उनकी टीमों ने इस शिविर में हिस्सा लिया। इनमें मेडिसिन, हृदय, छाती-श्वांस, त्वचा, स्त्रीरोग, न्यूरोलॉजी, दंत, नेत्र, शिशु, कैंसर और मूत्ररोग जैसे प्रमुख विभागों के विशेषज्ञ शामिल रहे।
आईएमए, स्पर्श हॉस्पिटल, लाइफ केयर रिसर्च सेंटर, रूंगटा डेंटल कॉलेज और महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गनाइजेशन का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

स्वास्थ्य सेवा के साथ ही सुविधा शिविर भी आयोजित

मेगा मेडिकल केम्प में चिकित्सा सेवा के साथ आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड अपडेट, राशन कार्ड, लर्निंग लाइसेंस और हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट जैसी सुविधाएं भी प्रदान की गईं। इसमें:

आयुष्मान कार्ड : 63

आधार कार्ड : 60

राशन कार्ड : 10

लर्निंग लाइसेंस : 91

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अपडेट : 117

स्वास्थ्य परीक्षण और वितरण आंकड़े

शिविर में हुए परीक्षण और सेवाओं के प्रमुख आंकड़े निम्नानुसार रहे:

विभाग पंजीयन संख्या

जनरल मेडिसिन 264
नेत्र रोग 599
त्वचा रोग 76
हड्डी रोग 85
न्यूरोलॉजी 98
हृदय रोग 29
स्त्री रोग 23
छाती/श्वांस 25
दंत रोग 43
कान, नाक, गला 38
पेट रोग 54
मूत्र रोग 17
शिशु रोग 12
कैंसर रोग 1
शल्य चिकित्सा 4

करीब 300 लोगों को निःशुल्क चश्मों का वितरण भी किया गया।

मंच संचालन और आयोजन समिति

मंच संचालन एएसपी श्री सुखनंदन राठौर (शहर) एवं एएसपी श्री अभिषेक झा (ग्रामीण) ने किया।
शिविर के सफल आयोजन में डॉ. सुधीर गांगेय और डॉ. ए.पी. सावंत की अग्रणी भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस परिवार ने इस भव्य आयोजन के लिए पुलिस मुख्यालय, आईएमए और समस्त चिकित्सक समुदाय का आभार जताया।

The Prime News
Author: The Prime News

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!