Advertisements

ऑपरेशन सुरक्षा : महिला वाहन चालकों पर यातायात पुलिस की कार्यवाई: 89 महिलाओं पर नियम उल्लंघन का कार्यवाई, बिना हेलमेट व तीन सवारी पर सख्त एक्शन

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

दुर्ग जिला यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे “ऑपरेशन सुरक्षा” अभियान के तहत शुक्रवार को महिला वाहन चालकों पर विशेष अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर बड़ी कार्रवाई की गई। महिला पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम ने विशेष रूप से बिना हेलमेट, स्कार्फ बांधकर वाहन चलाने और दोपहिया वाहन में तीन सवारी बैठाने जैसी गंभीर लापरवाहियों पर कार्रवाई की।

अभियान के तहत दुर्ग-भिलाई के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर ट्रैफिक चेकिंग पाइंट लगाए गए थे। इस दौरान 53 महिला चालकों को बिना हेलमेट वाहन चलाते हुए पकड़ा गया, जबकि 36 मामलों में दोपहिया में तीन सवारी का उल्लंघन पाया गया। इस तरह कुल 89 महिला वाहन चालकों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

सड़क सुरक्षा के लिए चार मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई
“ऑपरेशन सुरक्षा” अभियान के तहत दुर्ग पुलिस चार प्रमुख बिंदुओं पर एक साथ काम कर रही है —

1. सड़क और चौक-चौराहों की अभियात्रिकी त्रुटियों को सुधारना

2. अतिक्रमण और अवैध कब्जों को हटाना

3. जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से नियमों की जानकारी देना

4. लापरवाह वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई करना

 

इस अभियान का उद्देश्य जिले में यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाना है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाया जा रहा यह अभियान न सिर्फ नियम तोड़ने वालों के लिए चेतावनी है, बल्कि आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

एसएसपी विजय अग्रवाल ने स्पष्ट किया है कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ यह मुहिम आगे भी लगातार जारी रहेगी। खासतौर पर दोपहिया चालकों में सुरक्षा उपकरणों के उपयोग को लेकर सख्ती बरती जाएगी। “ऑपरेशन सुरक्षा” के जरिए दुर्घटनाओं की रोकथाम और सड़क पर जान की हिफाजत सुनिश्चित करना प्राथमिक लक्ष्य है।

The Prime News
Author: The Prime News

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights