Advertisements

मंत्री जयसिंह अग्रवाल आज गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के दौरे पर रहे जहां उन्होंने जिले के अधिकारियों से समीक्षा बैठक के साथ-साथ नवीन जिले में बनने वाले सर्किट हॉउस का भूमिपूजन किया।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

छत्तीसगढ़ के आपदा एवं राजस्व मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल आज एक दिवसीय दौरे पर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में पहुंचे जहां उन्होंने कलेक्टर कार्यालय में जिले के सभी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की इस दौरान जिले में चल रहे विभिन्न विकास के कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ उनमें तेजी लाने के निर्देश मंत्री ने दिए, इसके बाद जिले में लगभग ढाई करोड़ की लागत बनने वाले सर्किट हाउस का भूमि पूजन किया.. इस दौरान मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने पत्रकारों से बात करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार को केंद्र से मिलने वाली जीएसटी एवं अन्य मद की राशि में हो रही देरी के लिए केंद्र सरकार की नियत पर सवाल उठाए उन्होंने मांग करी कि छत्तीसगढ़ के हिस्से में आने वाले पैसे और वह विकास के कार्य जिसकी घोषणा एवं स्वीकृति केंद्र सरकार ने पहले से कर दी है वह राशि समय पर राज्य को मिलनी चाहिए ताकि विकास के कार्य घोषणा एवं समय के अनुरूप पूर्ण हो सके वही केंद्र से मिलने वाली जीएसटी की राशि की मांग भी लगातार छत्तीसगढ़ सरकार कर रही है उस पर भी केंद्र सरकार को ध्यान देना चाहिए…वही दो दिन पहले नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के छत्तीसगढ़ अपराध गढ़ बनते जा रहा है वाले बयान पर जिसमे नारायण चंदेल ने बिलासपुर जिले एवं प्रदेश के अन्य हिस्से में लगातार हुई हत्याओं की घटना के बाद बीजेपी के नेताओं द्वारा छत्तीसगढ़ को अपराध गढ़ की संज्ञा देने पर मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि हत्याएं पहली बार नहीं हुई है पहले भी होती रही हैं लेकिन कानून व्यवस्था में कसावट लाने के निर्देश दिए गए हैं जब हमारी बैठ के होती है उसमें भी निर्देश दिए जाते हैं मुख्यमंत्री गृहमंत्री ने भी निर्देश देते हैं कि अपराधों में कमी आनी चाहिए।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!