Advertisements

अटेंशन की होड़ में भ्रामक खबरें लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय : जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल, रायपुर प्रेस क्लब के ‘हमर पहुना’ कार्यक्रम में जिम्मेदार पत्रकारिता और मीडिया की बदलती चुनौतियों पर रखे विचार

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

 

रायपुर,। डिजिटल युग में तेजी से बदलते मीडिया परिदृश्य के बीच पत्रकारिता की विश्वसनीयता और जिम्मेदारी पर गंभीर मंथन करते हुए जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल ने कहा कि ‘अटेंशन की होड़ में मिसलीडिंग (भ्रामक) खबरों का बढ़ना लोकतंत्र और समाज दोनों के लिए चिंता का विषय है।’

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के दौर में तथ्यपरक, संतुलित औरजिम्मेदार पत्रकारिता ही मीडिया की सबसे बड़ी ताकत है। वे रायपुर प्रेस क्लब के ‘हमर पहुना’ कार्यक्रम में पत्रकारों से संवाद कर रहे थे, जहां रायपुर नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकारों ने भी मीडिया और जनसंपर्क विभाग के बीच बेहतर समन्वय, पारदर्शिता और सतत संवाद को लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए आवश्यक बताया। प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और पत्रकारों की उपस्थिति में मीडिया की वर्तमान चुनौतियों, पत्रकारिता के मूल्यों तथा प्रेस क्लब के विकास को लेकर सार्थक विचार-विमर्श हुआ।

The Prime News
Author: The Prime News

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें

अटेंशन की होड़ में भ्रामक खबरें लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय : जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल, रायपुर प्रेस क्लब के ‘हमर पहुना’ कार्यक्रम में जिम्मेदार पत्रकारिता और मीडिया की बदलती चुनौतियों पर रखे विचार

error: Content is protected !!