Advertisements

गुंडा गर्दी कर मोटर साइकिल और नकदी लूटी — जशपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

जशपुरनगर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में मारपीट कर मोटर साइकिल और नकदी लूटने वाले आरोपी को जशपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से लूटी गई मोटर साइकिल, नकदी और घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 21 जुलाई 2025 की रात करीब 11 बजे प्रार्थी कलिन्दर राम (36 वर्ष), निवासी बुमतेल थाना सिटी कोतवाली जशपुर, अपने दोस्त से मिलकर डोड़काचौरा से मोटर साइकिल से वापस घर लौट रहा था। उसी दौरान आम बगीचा डोड़काचौरा के पास उसे पहले से परिचित परमजीत सिंह, निवासी प्रेमनगर ने रास्ते में रोक लिया। इसके बाद आरोपी ने प्रार्थी के साथ मारपीट की और उसे डरा-धमकाकर उसकी मोटर साइकिल (बजाज पल्सर क्रमांक CG14-MT-5790, कीमत लगभग ₹40,000) और जेब में रखे ₹1000 लूट लिए।

घटना की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली जशपुर में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 309(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण कर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी बस स्टैंड जशपुर में देखा गया है। त्वरित घेराबंदी कर पुलिस ने आरोपी परमजीत सिंह (उम्र 19 वर्ष) को मौके से हिरासत में लिया और थाने लाया गया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर लूटी गई मोटर साइकिल, नकदी और घटना में प्रयुक्त चाकू उसके घर से बरामद कर लिया गया। आरोपी के विरुद्ध पुख्ता साक्ष्य मिलने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि, “मारपीट कर जबरन मोटर साइकिल और रुपये लूटने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। जिले में गुंडागर्दी और असामाजिक कृत्यों में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है और आगे भी की जाएगी।”

The Prime News
Author: The Prime News

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!