Advertisements

आतंकी हमले में शहीद हुए कर्नल विप्लव त्रिपाठी के निवास पहुँची सांसद गोमती साय शोकाकुल परिवार को दी सांत्वना।

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

रायगढ़ द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क : मणिपुर आंतकी हमले में शहीद हुए रायगढ़ के होनहार कर्नल विप्लव त्रिपाठी, पत्नी अनुजा त्रिपाठी एवं पुत्र अबीर त्रिपाठी के रायगढ़ किरोड़ीमल कॉलोनी स्थित निवास स्थल पर रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय पहुंची। सांसद  साय ने शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के पिता बयार समाचार पत्र के संपादक  सुभाष त्रिपाठी व उनकी माता आशा त्रिपाठी तथा शोकाकुल परिवार से मुलाक़ात कर उन्हें सांत्वना दी और शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी, पत्नी अनुजा त्रिपाठी एवं पुत्र अबीर त्रिपाठी पत्नी को अपनी श्रद्धांजलि दी।
सांसद गोमती साय ने कहा कि कल मणिपुर में हुए आतंकी हमले में हमारे रायगढ़ के होनहार कर्नल विप्लव त्रिपाठी, पत्नी अनुजा त्रिपाठी एवं पुत्र अबीर त्रिपाठी शहीद हो गए। मैं इस आतंकी घटना से स्तब्ध एवं निःशब्द हूँ। पूरा पूरा रायगढ़ शहर शोक में डूबा हुआ है। आतंकियों की कायराना कृत्य को माफ नही किया जाएगा।त्रिपाठी परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं है। भगवान से प्रार्थना करती हूँ कि ईश्वर इस परिवार को दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें। साय के साथ पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, गुरूपाल सिंह भल्ला, जगन्नाथ पाणिग्राही, उमेश अग्रवाल, सुभाष पाण्डेय, श्रीकान्त सोमावार, विवेक रंजन सिन्हा, आलोक सिंह, पवन शर्मा, बब्बल पाण्डेय, रविन्द्र भाटिया, मनोहर पटेल, पूनम सोलंकी, अनिता अग्रवाल, जीवन पटेल, लक्ष्मी पटेल, श्याम भोजवानी, निकुंज शर्मा, अनुपम पाल, कौशलेश मिश्रा, अर्जुन डनसेना, मंजुलता नायक, शोभा शर्मा, सविता उपाध्याय में रहें।

 

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!