Mungeli news : मुंगेली पुलिस का विशेष अभियान, सालों से फरार चल रहे 5 स्थाई वारंटीयों को पकड़ने में पुलिस को मिली सफलता, न्यायालय में किया पेश, मुंगेली पुलिस लगातार कर रही स्थाई वारंटियों पर कार्यवाही,पढ़िये,,,,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

◼️ 05 स्थाई वारंटियों को पकड़ने में मुंगेली पुलिस को मिली सफलता।

◼️ थाना पथरिया द्वारा 08 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी मुकेश साहू, 07 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी छेदूराम राजपूत, 06 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी दिनेश निर्मलकर एवं 05 वर्षाें से फरार स्थाई वारंटी कन्हैया साहू, तथा गोरेलाल साहू, को पकड़कर विधिवत् माननीय न्यायालय किया गया पेश।

◼️ माननीय न्यायालय द्वारा आरोपियों के विरूद्ध विभिन्न अपराधों के तहत किया गया था, स्थाई गिरफ्तारी वारंटी जारी।

 

जिला पुलिस मुंगेली द्वारा स्थाई एवं अभियुक्त वारंटियों की तामिली हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत, थाना पथरिया ने कुल 05 स्थाई वारंटी को पकड़कर विधिसम्मत कार्यवाही की है और उन्हें माननीय न्यायालय के सामने पेश किया गया है। इस विधिसम्मत कार्यवाही में स्थानीय पुलिस द्वारा प्रमुख भूमिका निभाई गई है।

थाना पथरिया के तहत गिरफ्तार किए गए आरोपी

1 अपराध क्रमांक 802/2015 धारा 138 एन.आई. एक्ट के तहत 08 वर्षों से फरार आरोपी मुकेश साहू

2 अपराध क्रमांक 45/2016 धारा 125(3)जा.फौ. के तहत 07 वर्षों से फरार आरोपी छेदूराम राजपूत

3 अपराध क्रमांक 100/2017 धारा 324 भादवि के तहत 06 वर्षों से फरार आरोपी दिनेश निर्मलकर

4 अपराध क्रमांक 955/18 धारा 138 एन.आई. एक्ट के तहत 05 वर्षों से फरार आरोपी कन्हैया साहू

5 अपराध क्रमांक 370/2018 धारा 138 एन.आई. एक्ट के तहत 05 वर्षों से फरार आरोपी गोरेलाल साहू

इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए माननीय न्यायालय द्वारा स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। इन वारंटों के आधार पर पुलिस द्वारा मुखबिरों की सूचना पर आधारित गिरफ्तारी की कार्यवाही की गई है।

इस सफल कार्यवाही में थाना पथरिया के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार कौशिक, प्रधान आरक्षक यशवंत डाहिरे, और आरक्षक विरेन्द्र खुंटे, अजय चन्द्राकर, धर्मेन्द्र यादव, कवि टोप्पो ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

 

The prime news
Author: The prime news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!