Advertisements

Mungeli Crime : जुआ सट्टा पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही जुआ सट्टा खेलते अलग-अलग मामलों में 8 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

◾ जुआ-सट्टा के विरूद्ध मुंगेली पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही।

◾ थाना मुंगेली द्वारा सट्टा खेल रहे 02 आरोपियों को गिरफतार कर भेजा गया जेल । आरोपियों के विरूध्‍द अपराध क्रमांक 277/23 एवं अपराध क्रमांक 278/23 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 4-क-6 के तहत की गई कार्यवाही।

◾ थाना चिल्फी द्वारा भी दो प्रकरणों में जुआ खेल रहे 06 आरोपियों के विरूद्ध की गई छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3-2 के तहत कार्यवाही।

जिले में हो रही अवैध गतिविधियों के खिलाफ की गई कार्रवाई एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक पहल है। यह नागरिकों को एक सुरक्षित और न्यायपूर्ण माहौल प्रदान करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस कार्रवाई के माध्यम से पुलिस ने विभिन्न थाना/चौकी द्वारा अलग-अलग स्थानों पर जुआ-सट्टा खेलने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की तरफ से अच्छी नीति का प्रतीक है, जिससे समाज में अपराधिक गतिविधियों को रोका जा सकता है और अवैध धंधों को नष्ट किया जा सकता है।

CG CRIME : दो साल से फरार स्थाई वारंटी को पकड़ने में मिली मुंगेली पुलिस को सफलता, लोरमी पुलिस ने स्थाई वारंटी कृपाल प्रसाद कश्यप को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश,,

 

मुंगेली जिले में अवैध गतिविधियों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिसमें विभिन्न थाना/चौकी द्वारा अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर जुआ-सट्टा खेल रहे आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है। इसी क्रम में थाना मुंगेली द्वारा हीरालाल वार्ड में दबिश देकर सट्टा खेल रहे आरोपी प्रदीप चौहान के कब्जे से राशि 800/- रूपये एवं 01 नग मोबाईल फोन कीमती 5000/- तथा एण्ड्रूज वार्ड में दबिश देकर सट्टा खेल रहे आरोपी वीरू उर्फ महेश निर्मलकर के कब्जे से राशि 1200/- रूपये एवं 01 नग मोबाईल फोन कीमती 10000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 4-क-6 के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

जागरूकता अभियान: मुंगेली पुलिस द्वारा उड़ान सामर्थ्य का हौसले का अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों और साप्ताहिक बाजारों में किया जा रहा जागरूक,उड़ान रथ और बैनर पोस्टर के माध्यम अभिव्यक्ति एप, टोल फ्री नम्बर, गुड-टच. बैड-टच महिला अपराध एवं कानूनी अधिकार की दी जा रही जानकारी,,,,

इसी प्रकार थाना चिल्फी द्वारा भी जुआ खेल रहे 06 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई है, जिसमें ग्राम बैजलपुर में दबिश देकर जुआ खेल रहे आरोपी महेश मोहले एवं 02 अन्य के कब्जे से 700/- रूपये तथा ग्राम सहसपुर में दबिश देकर जुआ खेल रहे आरोपी अजय खाण्डे एवं 02 अन्य के कब्जे से राशि 420/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3-2 के तहत कार्यवाही की गई है।

CRIME : पुलिस ने सट्टा खेल रहे आरोपी के विरूद्ध किया गया जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही, सट्टा खेल रहे 2 आरोपी विक्की ठाकुर एवं भूपेन्द्र दुबे को गिरफ्तार

मुंगेली जिले में पुलिस अवैध गतिविधियों के खिलाफ सशक्त एवं सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। इस प्रयास के माध्यम से समाज की सुरक्षा एवं विकास में सकारात्मक परिवर्तन लाने की उम्मीद है।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!