रायपुर में चाकू से गोदकर युवक की हत्या. सख्त कानून के बाद भी नहीं थम रहे अपराध।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा इलाके में बीती देररात हत्या की एक और वारदात को अंजाम दिया गया है। मामला पुरानी रंजिश और विवाद का बताया जा रहा है। राजधानी रायपुर में चाकूबाजी और हत्या के कई मामले इससे पहले भी सामने आ चुके हैं, जिसकी वजह से प्रदेश की राजधानी रायपुर में दहशत का माहौल कम नहीं हो पा रहा है, और सभ्रांत लोगों के लिए इस तरह की वारदातें परेशानी की वजह बनी हुई है।

ताजा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र से सामने आया हैं। जहां एक युवक को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना देर रात की है। बताया जा रहा है कि पड़ोसी युवक दीपक नामदेव ने आधी रात कंचन माल को चाकू से हमला किया। जिसके बाद युवक को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि पुराने बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था और दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी दीपक नामदेव ने कंचन माल को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!