Advertisements

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को नई दिशा, कुनकुरी को मिला बड़ा उपहार 359 करोड़ की लागत से बनेगा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय भवन, वित्त विभाग से मिली सैद्धांतिक सहमति एवं कई परियोजना के करोड़ों की मिली मंजूरी……*

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

रायपुर, 11 नवम्बर 2025। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में विकास कार्यों को नई गति मिल रही है। इसी कड़ी में जिले के लिए वित्त विभाग ने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को प्रशासकीय स्वीकृति और सैद्धांतिक सहमति प्रदान की है। प्रदेश सरकार ने कुनकुरी में नवीन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए ₹359 करोड़ की सैद्धांतिक सहमति दी है। इस महाविद्यालय की स्थापना से न केवल स्थानीय युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के अवसर मिलेंगे, बल्कि आदिवासी अंचल के नागरिकों को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएँ भी सुलभ होंगी। यह परियोजना क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगी। वित्त विभाग ने जिले के विकासखंड कांसाबेल की मैनी नदी पर बगिया बैराज सह दाबयुक्त उद्वहन सिंचाई योजना के लिए ₹79.38 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इस परियोजना से किसानों को वर्षभर सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी और कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी।वहीं फरसाबहार तहसील क्षेत्र के कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने के लिए तुमला से मेडर (ओडिशा सीमा) तक 12.80 किलोमीटर लंबे सड़क निर्माण कार्य हेतु ₹27.73 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।इसके अलावा, विकासखंड फरसाबहार की कोकिया व्यपवर्तन योजना के लिए ₹16.17 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिससे क्षेत्र में जल प्रबंधन और सिंचाई व्यवस्था में दीर्घकालिक सुधार होगा।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में आधारभूत संरचना, कृषि, सिंचाई और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में लगातार नई योजनाएँ साकार हो रही हैं।कुनकुरी एवं पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र में स्वीकृत ये परियोजनाएँ क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगी।

The Prime News
Author: The Prime News

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights