Advertisements

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से कर्नाटक से पहुंचा मृतक संजय का शव,सीएम कैंप कार्यालय ने की त्वरित कार्यवाही, हवाई जहाज से हुआ शव का परिवहन,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

जशपुरनगर,  कर्नाटक के मंगलुरु में बोट से गिरने के कारण से हुई दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में तपकरा के ग्राम सूंडरु निवासी संजय की मृत्यु हो गई। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने त्वरित पहल करते हुए जिला प्रशासन को निर्देशित किया। जिसके बाद जिला प्रशासन ने तत्परता दिखाई और शव को उनके गृह स्थान सूंडरु पहुंचाया गया। मृतक संजय के परिजनों ने दुर्घटना के बाद मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया से मदद मांगी थी।

हवाई जहाज से हुआ शव का परिवहन

मंगलुरु थाना साउथ पुलिस स्टेशन, जिला दक्षिण कन्नड़ में संजय की मृत्यु के बाद उनका शव को हवाई जहाज के माध्यम से कल शाम रांची लाया गया। इसके बाद “1099 मुक्तांजलि” शव वाहन की मदद से मृतक संजय का शव उनके घर आज सुबह 5 बजे सूंडरु पहुंचाया गया।

*मुख्यमंत्री श्री साय के प्रयासों से मिला परिजनों को सहारा*

इस कठिन समय में मुख्यमंत्री साय की मदद से परिजनों को संबल मिला। जिला प्रशासन की तत्परता और मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन की सराहना करते हुए परिजनों ने आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की इस पहल से साबित होता है कि वे हर नागरिक के दुख-दर्द में सहभागी बनने और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए तत्पर हैं।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!