धर्म संस्कृति : अक्स गरबा महोत्सव के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए जंगल अभियान शुरू करेगा समिति।,पौधारोपण कर,संरक्षित करने वाले बालको को अगले साल किया जाएगा पुरसस्कृत।

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

जशपुरनगर: नवरात्र में भक्ति संगीत की धुन पर गरबा नृत्य के साथ अब वन,पर्यावरण और वन्य जीव संरक्षण के प्रति जागरूकता की अलख जगाने का महाभियान शुरू होगा। शहर के श्रीहरि कीर्तन भवन के प्रांगण में आयोजित गरबा महोत्सव समिति आकार कला संगम (अक्स) ने इसके लिए पहल की है। इस महाभियान के लिए आर्थिक जनसहयोग से 10 लाख रूपये का प्रारंभिक बजट जुटाया गया है। जंगल अभियान के नाम से इसकी शुरूआत 10 अक्टूबर से करने की तैयारी में अक्स के स्वयं सेवक जुटे हुए हैं। श्रीहरि कीर्तन भवन के प्रांगण में आयोजित पत्रकारवार्ता में अक्स के अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने बताया कि श्रीहरि कीर्तन भवन के सहयोग से गरबा महोत्सव 20 वें वर्ष में प्रवेश कर गया है। उन्होनें बताया कि अक्स के स्वयं सेवक और नगर व आसपास के ग्रामीण अंचल के लोगों के सहयोग से यह आयोजन साल दर साल भव्य रूप लेता जा रहा है। उन्होंने बताया कि लोगों के इस स्नेह को देश और समाज के हित में प्रयोग करने के लिए अक्स ने जंगल अभियान के रूप में तब्दील करने की योजना दो साल पहले तैयार की थी। बीते दो साल से इसका प्रयोग किया जा रहा था। प्रयोग के सफल होने के बाद इसे वृहद पैमाने पर विस्तार करने की योजना तैयार की गई है। पत्रकारवार्ता में किशोरीलाल बरेठा, प्रवीण सोनी, अभिषेक राम, अमित सोनी, अंकीत शर्मा और अरविंद खलखो भी उपस्थित थे। अक्स के अतुल मुंदड़ा ने बताया कि जंगल अभियान में गरबा महोत्सव में शामिल होने वाले बच्चों का पंजीकरण किया जाएगा। पंजीकृत बच्चों को समिति की ओर पौधा भेंट कर उन्हें इनका रोपण कर देख-रेख करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। साल भर तक समिति के सदस्य व पदाधिकारी इनकी मानिटरिंग करेगें। जो बच्चे पौधे का देखभाल करते हुए जीवित बचाने में सफल होगें,उन्हें अगले वर्ष गरबा महोत्सव में सम्मानित व पुरस्कृत किया जाएगा। अतुल ने बताया कि यह सिलसिला साल दर साल चलता रहेगा। समिति पंजिकृत लोगों को पौधा के साथ इसे संरक्षित करने के लिए आवश्यक संसाधन भी उपलब्ध कराएगा। पौधा रोपण के साथ समिति के सदस्य जंगल बचाने और मानव जीवन में वन्य जीवों का महत्व का प्रचार-प्रसार करके पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने के लिए अभियान चलाएंगें। गरबा महोत्सव के आयोजन की जानकारी देते हुए विष्णु सोनी,मुकेश सोनी,रितेश दुबे ने बताया कि 8 अक्टूबर को प्रसिद्व गायिका सौम्या श्रीवास्तव गरबा महोत्सव में प्रस्तुती देगीं। वहीं 10 अक्टूबर को म्यूजिक रियलीटी शो सूर संग्राम की विजेता आरती गोस्वामी अपनी प्रस्तुती से प्रतिभागियों को गरबा नृत्य में थिरकाएंगी। अक्स के अध्यक्ष अभिषेक शर्मा और रितेश दुबे ने प्रेसवार्ता में बताया कि गरबा महोत्सव मनोरंजन का साधन नहीं है अपितु यह आनंद मार्ग पर चल कर ईश्वर को प्राप्त करने का एक सशक्त माध्यम है। इन्होनें मिडिया के सवालों का जवाब देते हुए बताया कि प्रसिद्व संत चैतन्य महाप्रभु कहा करते थे कि जब मनुष्य के मन से अहंकार और अहम समाप्त हो जाता है तो वह भक्ति संगीत से जुड़ कर ईश्वर का गुणगान करते हुए,ईश्वर को प्राप्त करता है।समिति के अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने बताया कि आने वाले तीन दिन तक आयोजन स्थल पर प्रतिभागियों और दर्शकों की काफी भीड़ रहेगी। इसे देखते हुए अक्स और जिला प्रशासन ने मिल कर सुरक्षा व यातायात व्यवस्था की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है। उन्होनें बताया कि आयोजन स्थल पर दो दर्जन से अधिक सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। इसके साथ ही एसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस और ट्रेफिक के जवानों की तैनाती की है। आयोजन के दौरान पार्किंग के लिए स्थानों का चिन्हांकन कर लिया गया है। अभिषेक शर्मा ने व्यवस्था बनाएं रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

The prime news
Author: The prime news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें

मोदी की गारंटी में सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करने का वादा, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव बोले—‘न्यायोचित मांग, मुख्यमंत्री तक पहुंचाऊंगा’; जशपुर में समग्र शिक्षक फेडरेशन का वार्षिक कैलेंडर 2026 भव्य समारोह में विमोचित

error: Content is protected !!