Advertisements

कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देश पर जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर सख्ती जारी* *कुनकुरी में झारखंड से आ रही 500 बोरी अवैध धान जब्त*

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

जशपुरनगर, 19 जनवरी 2026/ जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध प्रशासन की सख्त कार्रवाई निरंतर जारी है। कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि धान खरीदी प्रक्रिया का सुचारू, पारदर्शी एवं व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही धान की अवैध खरीदी-बिक्री एवं अनधिकृत परिवहन पर पूरी मुस्तैदी से निगरानी रखते हुए प्रभावी नियंत्रण किया जाए।
कलेक्टर के निर्देशों के अनुरूप प्रशासन देर रात तक पूरी सक्रियता के साथ कार्य कर रहा है, ताकि किसी भी अवैध गतिविधि को समय रहते रोका जा सके। इसी क्रम में कुनकुरी में झारखंड के बसिया से आ रही 500 बोरी अवैध धान को राजस्व विभाग की टीम द्वारा पकड़ा गया और नारायणपुर थाना के सुपुर्द किया गया।
राजस्व विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 जनवरी को कुनकुरी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार के नेतृत्व में टीम ने सूचना के आधार पर वाहन क्रमांक CG 04 5494 की जांच की। जांच के दौरान वाहन में 500 बोरी धान लोड पाया गया, जिसके संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। पूछताछ में यह सामने आया कि वाहन बगीचा की ओर जा रहा था। राजस्व विभाग द्वारा वाहन एवं धान को नारायणपुर थाना के सुपुर्द कर दिया गया है तथा प्रकरण में नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

The Prime News
Author: The Prime News

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!