Advertisements

जांजगीर में ‘‘अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस‘‘ के अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने वृद्धजनो एवं गणमान्य नागरिकों का किया सम्मान, उनकी समस्याओं से हुए रूबरू त्वरित निराकरण करने का दिया आश्वासन दिया,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

जांजगीर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा उपस्थित जनों का सम्मान किया गया छात्रों की समस्याओं को सुनकर निराकरण करने की बात कही है, पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, उनके शिकायतों एवं अपराधों का शीघ्र निराकरण करने हेतु ‘‘समर्पण’’ योजना राज्य में प्रारंभ की गई है।

वरिष्ठ नागरिकगण अपनी शिकायत हेल्पलाईन नंबर 94791-91536, 0771-2511253 एवं टोल फ्री नंबर 1800/180-1253 के माध्यम से कर सकते है।, उक्त कार्यक्रम में लगभग 70-80 वरिष्ठ नागरिकगण उपस्थित हुए, पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देशानुसार दिनांक 01.10.22 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में ‘‘ अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस’’ के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें जिले के वरिष्ठ नागरिकगण उपस्थित हुये जिनसे पुलिस अधीक्षक द्वारा परिचय प्राप्त किया गया।
परिचय प्राप्ति उपरांत उपस्थित वरिष्ठ नागरिकगणों से कई विषयों पर चर्चा की गई एवं उनके समस्याओं से रूबरू भी हुये तथा कुछ वरिष्ठ नागरिकों द्वारा यातायात व्यवस्था में सुधार लाने हेतु यातायात से जुडी समस्या जिसमें मुख्य रूप से गाड़ियों में फलेश लाईट न लगाने, नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देने एवं प्रेसर हार्न का उपयोग करने वालों पर कार्यवाही करने हेतु अपनी बाते रखे गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा वरिष्ठ नागरिकों की बात को सुनकर उक्त मामलों में तत्काल कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया।
पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा वरिष्ठ नागरिकगणों की सुरक्षा, उनके शिकायतों एवं अपराधों का शीघ्र निराकरण करने हेतु ‘‘समर्पण योजना’’ राज्य में प्रारंभ की गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य निराश्रित, उपेक्षित, आश्रमों में निवासरत एवं समाज में एकाकी जीवन व्यतित कर रहे वरिष्ठ नागरिकों की घर वापसी, सुरक्षा एवं चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।
इस अभियान में वरिष्ठ नागरिकों को पुलिस से जोड़ने हेतु थाना क्षेत्रांतर्गत निवासरत वरिष्ठ नागरिकों को समर्पण सदस्य के रूप में पंजीकृत किया जाता है जिसकी पात्रता निम्नानुसार हैः-
01. ऐसे वरिष्ठ नागरिक, जिनकी आयु 60 वर्ष या इससे अधिक हो।
02. जो बच्चों के साथ नहीं रहते हो।
03. अकेले व पति पत्नी साथ रहते हो।
04. जिन्हें किसी बात या व्यक्ति से डर या खतरा हों।
05. जो अपेक्षित या निराश्रित हो।
वरिष्ठ नागरिकगण अपनी शिकायत पुलिस मुख्यालय में संचालित सीनियर सीटिजन सेल के हेल्पलाईन नंबर 94791-91536, 0771-2511253 एवं हेल्प लाईन नंबर 1800-180-1253 नंबर पर दर्ज करा सकते है।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!